सुल्तानपुर में भाजपा संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर काशी क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने जिले का विधानसभा-वार जातीय समीकरण और संगठनात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के समक्ष जिले की विधानसभा सीटों के सामाजिक समीकरण और संगठन की स्थिति से जुड़ी जानकारी रखी।
बैठक में सुलतानपुर की विधानसभा सीटों के सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने आंकड़ों के माध्यम से जिले में संगठन की स्थिति को सामने रखा। इसे आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रस्तुतीकरण को गंभीरता से सुना और इस विषय पर आगे विस्तार से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय कार्यालय पर इस संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक को जिले के संगठनात्मक कामकाज और आगामी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह त्रिलोकचंदी भी मौजूद रहे। सुशील कुमार त्रिपाठी और संजय सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मार्गदर्शन और विश्वास के लिए आभार जताया।




















