विनोद कुमार सिंह अंशु
बाराबंकी । रामनगर कोतवाली के धमेड़ी मोहल्ला-2 में सोमवार को एक सरकारी शिक्षक का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
पुलिस ने बताया की मोहल्ला धमेड़ी 2 निवासी बृजकिशोर तिवारी उर्फ घनश्याम तिवारी जिला संख्यायिकी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए है। और वह वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। उनका इकलौता पुत्र शुभाषकर तिवारी (32) जरवल रोड क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में सहायक अध्यापक था । वह अपनी पत्नी छाया तिवारी, जो अध्यापिका हैं, रामनगर स्थित अपने आवास पर तीन दिन पहले आए थे।
सोमवार सुबह शुभाषकर तिवारी का शव कमरे में पंखे से अंगोछा के सहारे लटका मिला सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनगर के एसएचओ अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और मामले की जाँच चल रही है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा






















