अमेठी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय में तैनात बाबू संजय मिश्रा को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ लेकर आगे की विधिक प्रक्रिया के लिए रवाना हो गई।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने सीएमओ कार्यालय में छापेमारी कर बाबू संजय मिश्रा को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें कोतवाली मुसाफिरखाना लेकर पहुंची, जहां मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि रिश्वत किस कार्य के एवज में ली जा रही थी और बरामद धनराशि कितनी है। विजिलेंस विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।







