सरोजनीनगर में दो स्थानों से बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
लखनऊ (सरोजनीनगर)। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोमतीनगर के खरगापुर स्थित सरस्वती पुरम निवासी दीनानाथ यादव ने बताया कि 24 जुलाई की रात नादरगंज चौराहे के पास पान की दुकान पर सामान लेने के दौरान उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP-32 MU-9793) चोरी हो गई। बाइक की डिग्गी में रखा दो सिम वाला सैमसंग मोबाइल फोन और पर्स भी गायब हो गया।
दूसरी घटना में उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी अंकिता की हीरो पैशन प्रो बाइक (UP-41 AB-1812) 24 जुलाई को सरोजनीनगर स्थित हज हाउस के पास से चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।







