उन्नाव । बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की प्रयागराज में चल रही मतगणना के बीच उन्नाव के पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी सतीश कुमार शुक्ला को जिले में सर्वाधिक 697 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक अन्य जिलों से मिले 256 मतों सहित उनके कुल 953 वोट हो चुके हैं।
प्रथम वरीयता की मतगणना वाराणसी को छोड़कर लगभग पूरी हो चुकी है। अगले सप्ताह द्वितीय से 25वीं वरीयता के मतों की गणना शुरू होने की संभावना है। सतीश कुमार शुक्ला ने शेष मतगणना में अपनी जीत की पूरी उम्मीद जताई है।







