उन्नाव: बारिश ने खोली कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खामियां

Amrit Ujala
Amrit Ujala

कई जगह मिट्टी बही, फेंसिंग और सेफ्टी ग्रिल टूटी

उन्नाव। 13 जुलाई को प्रस्तावित लोकार्पण से पहले लगातार हुई बारिश ने कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे (एनई-6) की कई निर्माण संबंधी खामियां उजागर कर दी हैं। कई स्थानों पर सड़क किनारे की मिट्टी बह गई है, ढलानों का कटाव हुआ है और सेफ्टी ग्रिल व फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे एक्सप्रेसवे पर मवेशियों के पहुंचने और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दावा किया है कि उद्घाटन से पहले सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा।

कई जगह सड़क किनारे हुआ कटाव

करीब 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य फरवरी में पूरा हो चुका था, लेकिन लोकार्पण कार्यक्रम टलने के कारण इसे अब तक आम यातायात के लिए नहीं खोला गया। एक्सप्रेसवे का लगभग 43 किलोमीटर हिस्सा उन्नाव और 18 किलोमीटर हिस्सा लखनऊ जिले में आता है।

बारिश के चलते मंगतखेड़ा क्षेत्र के आसपास करीब 12 किलोमीटर के हिस्से में छह स्थानों पर सड़क की पटरी और ढलानों की मिट्टी कट गई है। कई जगह सेफ्टी ग्रिल और फेंसिंग भी टूट गई है, जिससे पशुओं के एक्सप्रेसवे पर आने का खतरा बढ़ गया है।

13 जुलाई को प्रस्तावित है लोकार्पण

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 13 जुलाई को प्रस्तावित है। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद कानपुर और लखनऊ के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 45 मिनट रह जाएगा।

ट्रॉमा सेंटर और आधुनिक सुविधाएं

यह प्रदेश का पहला एक्सप्रेसवे है, जहां 10 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा यहां फूड प्लाजा, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, प्रसाधन, एंबुलेंस और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सड़क सुरक्षा के लिए एक्सप्रेसवे पर दो एंबुलेंस, दो क्रेन, चार गश्ती वाहन और असोहा के कांथा गांव के पास अत्याधुनिक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां लगे 122 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे एक्सप्रेसवे की निगरानी की जाएगी। इसके लिए 55 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। बड़े वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और छोटे वाहनों के लिए 120 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।

अधिकारियों का दावा

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि लोकार्पण से पहले निर्माण एजेंसी पीएनसी द्वारा एक्सप्रेसवे की दोबारा जांच कर सभी कमियों को दूर किया जा रहा है।

वहीं, सुरक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने कहा कि जहां-जहां फेंसिंग और सेफ्टी ग्रिल क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां मरम्मत का कार्य जारी है। सभी सीसीटीवी कैमरे, लाइटिंग और संकेतक जांचे जा चुके हैं और उद्घाटन से पहले एक्सप्रेसवे को पूरी तरह सुरक्षित और तैयार कर दिया जाएगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…