लखनऊ से उन्नाव और रायबरेली तक बनेगा नया शहरी कॉरिडोर, 3 शहर बसाने की तैयारी तेज

Amrit Ujala
Amrit Ujala
यूपी में बनने जा रहे 3 नए शहर, लखनऊ से उन्नाव और रायबरेली तक बदलेगी तस्वीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पर बढ़ते आबादी के दबाव को कम करने के लिए आसपास के इलाकों में नए शहरी क्षेत्र विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली में नए शहर विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के लिए शुरुआती तौर पर 380 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी। नए शहरों के विकास की जिम्मेदारी संबंधित विकास प्राधिकरणों को दी जाएगी। ये परियोजनाएं मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत आगे बढ़ाई जाएंगी। सरकार का फोकस नए आवासीय इलाकों के साथ सड़क, परिवहन और दूसरी जरूरी सुविधाओं का ढांचा तैयार करने पर रहेगा।

जमीन अधिग्रहण का काम होगा तेज
कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली विकास प्राधिकरण प्रस्तावित क्षेत्रों में जमीन की पहचान और सर्वे की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे। नई टाउनशिप के लिए जमीन जुटाने में आने वाले खर्च में सरकार मदद करेगी। योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की लागत का 50 प्रतिशत तक हिस्सा शुरुआती पूंजी के तौर पर उपलब्ध कराया जा सकता है। यह वित्तीय सहायता अधिकतम 20 वर्ष की अवधि के लिए दी जा सकती है। सरकार का मानना है कि इससे राजधानी के आसपास सुनियोजित तरीके से नए शहरी क्षेत्र विकसित करने में मदद मिलेगी और भविष्य की आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से जमीन तैयार की जा सकेगी।

तीन विकास प्राधिकरणों को 655.7 करोड़ रुपये
लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली विकास प्राधिकरणों के लिए कुल 655.7 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसमें शुरुआती किस्त के तौर पर 380 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। इसी रकम का इस्तेमाल भूमि अधिग्रहण और प्रस्तावित शहरों से जुड़ी शुरुआती विकास गतिविधियों में किया जाएगा। यह योजना उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (UPSCR) में चल रहे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार से भी जुड़ी है। लखनऊ और आसपास के जिलों में मेट्रो, नमो भारत रैपिड रेल और अन्य कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

मोहान रोड के आसपास विकसित होगा नया लखनऊ
लखनऊ में नए शहरी विस्तार के लिए मोहान रोड क्षेत्र को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां अनंत नगर टाउनशिप और दूसरी आवासीय एवं व्यावसायिक परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। मोहान रोड योजना करीब 764 एकड़ क्षेत्र में फैली है और इसकी कनेक्टिविटी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तथा एयरपोर्ट की तरफ है। इसके अलावा आईआईएम रोड और सुल्तानपुर रोड के आसपास भी वेलनेस तथा आईटी आधारित विकास की योजनाएं प्रस्तावित हैं।

उन्नाव में शुक्लागंज-नवाबगंज के पास हाईटेक सिटी
उन्नाव में प्रस्तावित नए शहर का विकास शुक्लागंज और नवाबगंज के आसपास किए जाने की तैयारी है। यह क्षेत्र लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे और दूसरे प्रमुख औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। गंगा एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से कनेक्टिविटी को देखते हुए यहां नई टाउनशिप विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

रायबरेली में हाईवे और रिंग रोड के आसपास विस्तार
रायबरेली में नए शहरी क्षेत्र को लखनऊ-रायबरेली हाईवे और रिंग रोड के आसपास विकसित करने की योजना है। चार लेन वाले हाईवे के दोनों तरफ शहरी विस्तार पहले से हो रहा है। इसके साथ ही बछरावां में प्रस्तावित औद्योगिक शहर को भी क्षेत्र के विकास से जोड़ा जा रहा है। करीब 104 वर्ग किलोमीटर में प्रस्तावित इस औद्योगिक शहर से डिफेंस कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नए शहरों की योजनाओं के आगे बढ़ने से लखनऊ के आसपास आवास, कारोबार और रोजगार के लिए नए शहरी केंद्र तैयार करने की दिशा में काम तेज होगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…