Uttar Pradesh Elections: सपा का ‘नीला’ प्लान और बीजेपी का 400 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, यूपी में गरमाई दलित सियासत

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Akhilesh Yadav vs BJP: यूपी चुनाव से पहले दलित वोट बैंक के लिए घमासान, जानिए किस पार्टी की क्या है रणनीति

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों दलित वोटों की बिसात पर सियासी मात देने का खेल तेजी से चल रहा है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां फिट करना शुरू कर दिया है। यूपी की कुल आबादी में करीब 21 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले दलित वर्ग को अपने पाले में खींचने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सपा की रणनीति: हारी हुई सीटों पर खास फोकस
इसी सियासी रणनीति के तहत अखिलेश यादव ने आज प्रदेश की सभी आरक्षित विधानसभा सीटों के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ एक अहम मंथन किया। समाजवादी पार्टी का खास तौर पर उन 65 रिजर्व सीटों पर फोकस है, जहां पिछले चुनाव में पार्टी को शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था। सपा ने प्लान बनाया है कि हर एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 27 हजार नए वोट जोड़े जाएं। इसके अलावा, अखिलेश लगातार अंबेडकर की टूटी मूर्तियों और संविधान बचाने के मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे हैं। पार्टी के अंदरूनी गलियारों में माना जा रहा है कि बसपा सुप्रीमो मायावती के पारिवारिक कलह में उलझे होने का राजनीतिक फायदा उठाने के लिए सपा नीले गमछे और छात्र सभा की नीली ड्रेस जैसे प्रतीकों के जरिए दलितों को संदेश दे रही है।

ब्रजेश पाठक का पलटवार: ‘चाहे पूरा शरीर नीला कर लें…’
उधर, समाजवादी पार्टी के इस दलित प्रेम और घेराबंदी की काट निकालने में बीजेपी भी पीछे नहीं है। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा के इन प्रयासों पर करारा तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव चाहे अपना पूरा शरीर नीला रंग लें, फिर भी दलित समुदाय कभी समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देने वाला। लोकसभा चुनाव 2024 में हुए नुकसान से सबक लेते हुए बीजेपी अब डैमेज कंट्रोल में जुटी है। योगी सरकार ने अंबेडकर समेत तमाम दलित महापुरुषों की मूर्तियों, पार्कों और स्मारकों की सुरक्षा व सौंदर्यकरण के लिए 400 करोड़ रुपये का तगड़ा बजट अलॉट किया है। इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 स्मारकों के आसपास बाउंड्री और ग्रिल लगवाने का काम किया जाएगा।

बदल रहा है यूपी का दलित वोट समीकरण
कभी मायावती के अटूट गढ़ माने जाने वाले दलित वोटों में अब बड़ी सेंधमारी हो चुकी है। साल 2014 के बाद से एक बड़ा वर्ग बसपा से छिटककर बीजेपी के पाले में खड़ा नजर आया। हालांकि आंकड़ों की बाजीगरी देखें तो 2024 के चुनाव में मायावती के पास उनका कोर जाटव वोट (करीब 44 फीसदी) तो टिका रहा, लेकिन गैर-जाटव दलितों का झुकाव तेजी से इंडिया गठबंधन की तरफ शिफ्ट हुआ है, जहां उन्हें करीब 56 फीसदी वोट मिले।

अब यही वजह है कि एक तरफ अखिलेश यादव इस खिसकते हुए और नाराज दलित वोट बैंक को अपनी झोली में डालने के लिए छटपटा रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी भी अपने हाथ से फिसले वोटों को वापस पाने के लिए मास्टरस्ट्रोक खेलने में जुटी है। आने वाले चुनाव में यह दलित वोट बैंक ही तय करेगा कि यूपी के सिंहासन पर कौन बैठेगा।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

Uttar Pradesh Elections: सपा का ‘नीला’ प्लान और बीजेपी का 400 करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, यूपी में गरमाई दलित सियासत

उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों दलित वोटों की बिसात पर सियासी मात देने का खेल तेजी से चल रहा है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की आहट…

By Amrit Ujala

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…