पहली बार भोजपुरी कॉमेंट्री
लखनऊ। यूपी टी-20 लीग 2026 के मुकाबलों का रोमांच इस बार और भी खास होने वाला है। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैचों के टिकट महज 49 रुपये से शुरू होंगे। साथ ही पहली बार दर्शकों को हिंदी के साथ भोजपुरी कॉमेंट्री का भी आनंद मिलेगा।
यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में किया जाएगा। लखनऊ में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे।
टिकट दरें
- सामान्य दिनों में अपर स्टैंड: ₹49
- सामान्य दिनों में लोअर स्टैंड: ₹99
- शनिवार और रविवार:
- अपर स्टैंड: ₹99
- लोअर स्टैंड: ₹149
सीजन टिकट और फैमिली पैक
- अपर स्टैंड सीजन टिकट: ₹399
- लोअर स्टैंड सीजन टिकट: ₹499
- 3+1 फैमिली पैक:
- लोअर स्टैंड: ₹1,047
- अपर स्टैंड: ₹1,497
उद्घाटन समारोह के हॉस्पिटैलिटी टिकट
14 अगस्त को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह के लिए विशेष टिकट श्रेणियां तय की गई हैं।
- साउथ डायरेक्टर लॉन-1 और लॉन-2: ₹2,500
- साउथ कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹3,500
- साउथ प्रीमियम लाउंज: ₹5,000
टिकट फिलहाल ऑनलाइन उपलब्ध हैं और जल्द ही ऑफलाइन बिक्री केंद्रों की भी घोषणा की जाएगी।







