परिंदों के हमदर्द विवेक ने बनाई इंक्यूबेटर मशीन

Amrit Ujala
Amrit Ujala

हजारों पशु-पक्षियों को दे चुके नई जिंदगी

खेतों में मिले लावारिस अंडों से निकालते हैं चूजे, स्वस्थ होने पर पक्षियों को छोड़ देते हैं प्राकृतिक आवास में

विनोद कुमार सिंह ‘अंशु’

बाराबंकी। जहां अधिकांश लोग घायल या लावारिस पक्षियों की ओर ध्यान नहीं देते, वहीं रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के बडेला गांव निवासी विवेक सिंह सूर्यवंशी ने परिंदों को नया जीवन देने का अनूठा अभियान शुरू किया है। विवेक अब तक अपनी स्वयं निर्मित इंक्यूबेटर (अंडा सेने वाली) मशीन की मदद से हजारों पक्षियों और अन्य जीवों की जान बचा चुके हैं।

खेतों या अन्य स्थानों पर लावारिस पड़े पक्षियों के अंडों को विवेक अपनी इंक्यूबेटर मशीन में सुरक्षित रखते हैं। अंडों से बच्चे निकलने के बाद उनकी पूरी देखभाल करते हैं और स्वस्थ होने पर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देते हैं। यदि कोई घायल पशु या पक्षी मिल जाता है तो उसका उपचार भी करते हैं और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ देते हैं।

वैज्ञानिक तरीके से तैयार की मशीन

विवेक द्वारा तैयार की गई इंक्यूबेटर मशीन वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित है। मशीन का ढांचा थर्माकोल से बनाया गया है। अंडों को आवश्यक तापमान देने के लिए 100 वॉट का बल्ब लगाया गया है। तापमान और नमी को नियंत्रित रखने के लिए ह्यूमिडिटी कंट्रोल सिस्टम का उपयोग किया गया है। प्राकृतिक वातावरण बनाए रखने के लिए मशीन के भीतर पानी से भरा एक बर्तन रखा जाता है तथा ऑक्सीजन के संचार के लिए दो वेंटिलेशन छेद भी बनाए गए हैं।

हर पक्षी के अंडे का अलग होता है समय

विवेक बताते हैं कि अलग-अलग पक्षियों के अंडों से बच्चे निकलने का समय अलग होता है। कबूतर के अंडों से 15 से 18 दिन, मोर और बतख के अंडों से 27 से 31 दिन, गौरैया के अंडों से 10 से 13 दिन तथा मुर्गी के अंडों से 18 से 22 दिन में बच्चे निकल आते हैं।

2020 में शुरू की थी मुहिम

विवेक बताते हैं कि पहले उन्होंने लोगों से सुना था कि अंडों को भूसे में दबाकर सेने से चूजे निकल आते हैं, लेकिन ऐसा करने पर अंडे खराब हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु डॉ. वीरेन्द्र वर्मा से मार्गदर्शन लिया। वहीं से उन्हें इंक्यूबेटर तकनीक की जानकारी मिली और वर्ष 2020 से उन्होंने इस दिशा में काम शुरू किया।

10 लोगों की टीम दे रही साथ

विवेक सिंह सूर्यवंशी के इस सेवा कार्य में करीब 10 स्वयंसेवकों की टीम भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से समाजकार्य में स्नातक तथा डीएलएड की शिक्षा प्राप्त की है। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने निराश्रित और घायल पशु-पक्षियों की सेवा को ही अपना जीवन लक्ष्य बना लिया।

विवेक का कहना है कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवा का भाव हो तो बिना किसी सरकारी सहायता के भी जीव-जंतुओं की रक्षा और संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है। उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…