बंद कमरे में जिंदा जली महिला

Amrit Ujala
Amrit Ujala

पति से विवाद के बाद अकेली थी घर में

मौरावां (उन्नाव)। कस्बे के मोहल्ला पुरानी बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना में 45 वर्षीय महिला बंद कमरे में जिंदा जल गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जबकि उसका पति तीन बेटियों के साथ करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित दूसरे घर में सोने गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

मोहल्ला पुरानी बाजार निवासी जगदीश साहू की पत्नी उर्मिला (45) 22 जून को रायबरेली जिले के थाना खीरो क्षेत्र के जगन्नाथगंज सेमरी स्थित मायके से ससुराल लौटी थीं। पति के अनुसार, बुधवार रात उर्मिला पुराने घर के एक कमरे में मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रही थीं। कमरे में पंखा भी लगा हुआ था। वह स्वयं अपनी तीन बेटियों सुदीक्षा, नंदनी और सुरभि के साथ नए घर में सोने चला गया था।

रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने कमरे से आग की तेज लपटें उठती देख जगदीश को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा, लेकिन कमरे का दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। धुएं और भीषण आग के कारण कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोगों ने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया और थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर पानी डाला और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक उर्मिला की जलकर मौत हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से कमरे का पूरा सामान भी राख हो गया।

पति ने बताया कि उसके दो बेटे ऋषि और अंशू मुंबई में नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। करीब 20 दिन पहले विवाद के चलते उर्मिला अपने भाई लालता प्रसाद के साथ मायके चली गई थीं और पति के बुलाने पर 22 जून को ही वापस ससुराल आई थीं। बताया गया है कि बुधवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पति बेटियों को लेकर दूसरे घर चला गया था। उर्मिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में महिला द्वारा स्वयं आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव के शत-प्रतिशत जलने और हड्डियों तक प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…