अमृत उजाला
Friday, Jul 17, 2026 13:06
Sign In
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खेरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Notification
Font ResizerAa
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • स्पॉटलाइट
  • राजनीति
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • टेक्नोलॉजी
अमृत उजाला
Friday, Jul 17, 2026 13:06
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • वाराणसी
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • आगरा
    • अलीगढ
    • मथुरा
    • मेरठ
    • बरेली
    • अयोध्या
    • मुरादाबाद
    • आज़मगढ़
    • अम्बेडकर नगर
    • अमेठी
    • अमरोहा
    • औरैया
    • बागपत
    • बहराइच
    • बलिया
    • बलरामपुर
    • बांदा
    • बाराबंकी
    • बस्ती
    • भदोही
    • बिजनौर
    • बदायूं
    • बुलंदशहर
    • चंदौली
    • चित्रकूट
    • देवरिया
    • एटा
    • इटावा
    • फर्रुखाबाद
    • फतेहपुर
    • फिरोजाबाद
    • गौतम बुद्ध नगर
    • ग़ाज़ीपुर
    • गोंडा
    • हमीरपुर
    • हापुड़
    • हरदोई
    • हाथरस
    • जालौन
    • जौनपुर
    • झांसी
    • कन्नौज
    • कासगंज
    • कौशाम्बी
    • खेरी
    • कुशीनगर
    • ललितपुर
    • महाराजगंज
    • महोबा
    • मैनपुरी
    • मऊ
    • मिर्जापुर
    • मुज़फ्फरनगर
    • पीलीभीत
    • प्रतापगढ़
    • रायबरेली
    • रामपुर
    • सहारनपुर
    • सम्भल
    • संत कबीर नगर
    • शाहजहांपुर
    • शामली
    • श्रावस्ती
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सोनभद्र
    • सुल्तानपुर
    • उन्नाव
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Search
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
        • लखनऊ
        • आगरा
        • कानपुर
        • अलीगढ
        • वाराणसी
        • मथुरा
        • प्रयागराज
        • मेरठ
        • गोरखपुर
        • बरेली
        • नोएडा
        • अयोध्या
        • गाजियाबाद
        • मुरादाबाद
        • View All Cities
          • आगरा
          • अलीगढ
          • अम्बेडकर नगर
          • अमेठी
          • अमरोहा
          • औरैया
          • अयोध्या
          • आज़मगढ़
          • बागपत
          • बहराइच
          • बलिया
          • बलरामपुर
          • बांदा
          • बाराबंकी
          • बरेली
          • बस्ती
          • भदोही
          • बिजनौर
          • बदायूं
          • बुलंदशहर
          • चंदौली
          • चित्रकूट
          • देवरिया
          • एटा
          • इटावा
          • फर्रुखाबाद
          • फतेहपुर
          • फिरोजाबाद
          • गाजियाबाद
          • ग़ाज़ीपुर
          • गोंडा
          • गोरखपुर
          • हमीरपुर
          • हापुड़
          • हरदोई
          • हाथरस
          • जालौन
          • जौनपुर
          • झांसी
          • कन्नौज
          • कानपुर
          • कासगंज
          • कौशाम्बी
          • खेरी
          • कुशीनगर
          • ललितपुर
          • लखनऊ
          • महाराजगंज
          • महोबा
          • मैनपुरी
          • मथुरा
          • मऊ
          • मेरठ
          • मिर्जापुर
          • मुरादाबाद
          • मुज़फ्फरनगर
          • नोएडा
          • पीलीभीत
          • प्रतापगढ़
          • प्रयागराज
          • रायबरेली
          • रामपुर
          • सहारनपुर
          • सम्भल
          • संत कबीर नगर
          • शाहजहांपुर
          • शामली
          • श्रावस्ती
          • सिद्धार्थनगर
          • सीतापुर
          • सोनभद्र
          • सुल्तानपुर
          • उन्नाव
          • वाराणसी
        • Hide All Cities
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > हेल्थ > कैसे कटेगी सिगरी रात, बलम तुम हुक्का छोड़ो
हेल्थ

कैसे कटेगी सिगरी रात, बलम तुम हुक्का छोड़ो

amritujala
Last updated: May 31, 2026 8:19 am
amritujala 2 months पहले
Share
SHARE

डाक्टर दीपक गोस्वामी

यह ब्रजलोकगीत हमारी संस्कृति की पहचान है। एक ब्रज की गोपी अपने पति से अनुरोध कर रही है कि आप हुक्का छोड़ दो। इसके बहुत नुकसान होते है।
नुकसान हुक्के से ही नहीं है। यह गुटखा, खैनी, सिगरेट, बीड़ी, सिगार, ई सिगरेट, हर उस जहर की है जो धुएँ या लार के रास्ते तुम्हारे जीवन में उतरता है। तुम समझते हो कि यह बस आदत है, पर विज्ञान कहता है कि यह धीमा विष है जो शरीर के हर कोने को खाता है।

गुटखा और खैनी जब हम दाँतों तले दबाते हो तो सबसे पहले मुँह का कवच टूटता है। मसूड़े गलते हैं, दाँत गिरते हैं, जीभ का स्वाद मर जाता है। फिर आता है सबम्यूकस फाइब्रोसिस। मुँह खुलना बंद हो जाता है। रोटी का कौर भी गले से उतरना कठिन हो जाता है। यही रास्ता मुँह के कैंसर की ओर ले जाता है। होठ, जीभ, गाल, तालू, गला, हर जगह कैंसर पनप सकता है। भारत में मुँह का कैंसर सबसे अधिक तंबाकू चबाने से होता है। सर्जरी में जबड़ा काटना पड़ता है, चेहरा बिगड़ जाता है, बोल बंद हो जाता है। सोचो बलम, जिस मुँह से तुमने बच्चों को लोरी सुनानी थी, उसी मुँह से अब नली से खाना जाएगा।

सिगरेट और बीड़ी का धुआँ जब भीतर जाता है तो केवल फेफड़ा नहीं जलता। साँस की नली, श्वास नली, गले का कैंसर जन्म लेता है। धुआँ रक्त में मिलकर मूत्राशय तक जाता है और वहाँ भी कैंसर बनाता है। अग्न्याशय का कैंसर, गुर्दे का कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, पेट का कैंसर, भोजन नली का कैंसर, यकृत का कैंसर, रक्त का कैंसर जिसे ल्यूकेमिया कहते हैं, ये सब तंबाकू से जुड़े हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि तंबाकू में 70 से अधिक ऐसे रसायन हैं जो सीधे कैंसर पैदा करते हैं। निकोटीन तुम्हें लत लगाता है और उसके साथ बेंजोपाइरीन, नाइट्रोसामाइन, आर्सेनिक, कैडमियम, फॉर्मेल्डिहाइड जैसे विष तुम्हारे डीएनए को तोड़ते हैं। कोशिका पगला जाती है और अनियंत्रित बढ़ने लगती है। इसी को कैंसर कहते हैं।

हुक्का को लोग कम हानिकारक समझते हैं। यह सबसे बड़ा भ्रम है। एक घंटे हुक्का पीना सौ सिगरेट के धुएँ के बराबर होता है। पानी धुआँ छानता नहीं, केवल ठंडा करता है जिससे तुम और गहरा कश लेते हो। कार्बन मोनोऑक्साइड, भारी धातुएँ, टार, सब सीधे फेफड़े में जाते हैं। सिगार भी वही काम करता है। उसका धुआँ भले भीतर न खींचो, मुँह और गले में तो रहता ही है। उससे भी होठ, मुँह, गले, भोजन नली और स्वर यंत्र का कैंसर होता है।

कैंसर के अलावा भी शरीर का कोई अंग नहीं बचता। हृदय की नलियाँ सिकुड़ती हैं तो हार्ट अटैक आता है। मस्तिष्क की नस फटती है तो लकवा मार जाता है। पैरों की नस बंद होती है तो गैंग्रीन होता है और पैर काटना पड़ता है। आँखों की ज्योति जाती है, मोतियाबिंद होता है। पुरुषों में नपुंसकता आती है, स्त्रियों में गर्भ नहीं ठहरता या बच्चा कमजोर पैदा होता है। हड्डियाँ खोखली होती हैं। बुढ़ापा समय से पहले आता है। त्वचा पर झुर्रियाँ पड़ती हैं, चेहरा मुरझा जाता है। जीवन के सारे रंग एक एक करके बुझते जाते हैं।

बलम, यह रात जो तुम धुएँ में काट रहे हो, यह रात किसी अस्पताल के बिस्तर पर कट सकती है। कीमोथेरेपी की सुई, रेडिएशन की जलन, सर्जरी का दर्द, ये सब उस एक कश का ब्याज हैं जो तुम आज ले रहे हो। पर अभी भी समय है। जिस दिन तुम छोड़ते हो, उसी दिन शरीर मरम्मत शुरू कर देता है। बीस मिनट में रक्तचाप सामान्य होता है। बारह घंटे में रक्त में कार्बन मोनोऑक्साइड निकल जाता है। दो दिन में स्वाद और गंध लौटते हैं। एक साल में हृदय रोग का खतरा आधा हो जाता है। दस साल में फेफड़े के कैंसर का खतरा आधा रह जाता है। पंद्रह साल में शरीर ऐसा हो जाता है मानो तुमने कभी तंबाकू छुआ ही न हो।

इसलिए बलम, गुटखा थूको, खैनी फेंको, सिगरेट बुझाओ, हुक्का तोड़ो, सिगार से नाता तोड़ो। सिगरी रात अब कटेगी जीवन गढ़ने में, कैंसर गिनने में नहीं। यदि छोड़ने में कठिनाई हो तो डॉक्टर से मिलो। निकोटीन रिप्लेसमेंट, परामर्श, दवाएँ, सब उपलब्ध हैं। राष्ट्रीय तंबाकू निषेध 1800 11 2356 पर बात करो।

याद रखो, तंबाकू छोड़ना कमजोरी नहीं, सबसे बड़ा बल है। जिसने अपनी लत को हराया, उसने यमराज को भी हरा दिया। अब रात कटेगी बच्चों की हँसी से, माँ की आरती से, देश के निर्माण से। धुआँ गया तो कैंसर गया। कैंसर गया तो जीवन के सारे रंग लौट आए। उठो बलम, आज ही छोड़ो। तुम्हारा जीवन अनमोल है।

You Might Also Like

बाराबंकी में बारिश शुरू होते ही सर्पदंश का कहर

औरैया: 18 घंटे बाद यमुना से मिला डॉक्टर का शव

औरैया: अस्पताल में बंधक बनाकर मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का आरोप

भाकियू (टिकैत) के बैनर तले रक्तदान शिविर, 15 किसानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

औरैया News: सीएचसी अजीतमल में तीन दिन से ठप एक्सरे सेवा

Previous Article मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को नई पहचान दिलाने पर बनी रणनीति
Next Article अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

ताजा खबरें

शिक्षामित्र की बेटी बनी दरोगा

13 minutes पहले

किसान का बेटा बना दरोगा

16 minutes पहले

गंगा में डूबे किसान का दूसरे दिन मिला शव

18 minutes पहले

Unnao News: घर पर कब्जे के विरोध पर महिला और दो बेटियों को पीटा

21 minutes पहले

दो किलो गांजा के साथ पकड़े गए तस्कर को 13 माह का सश्रम कारावास

25 minutes पहले

एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी एंबुलेंस

28 minutes पहले

खेलते-खेलते नाले में गिरा तीन वर्षीय मासूम

33 minutes पहले

अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस ट्रॉली लगे ट्रैक्टर से भिड़ी

35 minutes पहले

मंगला एक्सप्रेस में महिला टीटीई से मारपीट

39 minutes पहले

मथुरा पुलिस लाइन में ‘जल शपथ’ कार्यक्रम आयोजित

42 minutes पहले
Advertisement

Get Connected with us on social networks

X-twitter Threads

Popular Categories

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति
  • स्पॉटलाइट
  • खेल
  • विदेश
  • क्राइम
  • हेल्थ
  • एजुकेशन/करियर
  • धर्म/ज्योतिष
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी

Download APP

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms and Condition
  • Ownership Funding Disclosure
  • Contact us
आभार एवं धन्यवाद!
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के सफल शुभारंभ के अवसर पर मैं उन सभी सम्मानित अतिथियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों, पत्रकार साथियों, विज्ञापनदाताओं एवं पाठकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने अपने स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं से हमें प्रेरित किया।

आपके सहयोग और समर्थन ने हमारे इस नए प्रयास को शक्ति प्रदान की है। हमारा संकल्प है कि हम निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को सबसे पहले और सबसे बेहतर तरीके से आप तक पहुँचाते रहेंगे।

आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

सादर,
डॉ. अखंड प्रताप सिंह
एडिटर इन चीफ एवं सीईओ
अमृत उजाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
“अब सच की रोशनी, हर जिले में”

डॉ. अखंड प्रताप सिंह

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?