बरसात भी नहीं रोक सकी शिक्षा की अलख, जोश के साथ निकली ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ रैली

Amrit Ujala
Amrit Ujala

विनोद कुमार सिंह अंशु

बाराबंकी। माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाराबंकी द्वारा पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, बाराबंकी से ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के अंतर्गत भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। लगातार हो रही बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद विद्यार्थियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। रैली के माध्यम से प्रत्येक बच्चे के विद्यालय में नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अमिता सिंह, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम तथा पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नंदिता सिंह सहित अनेक अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रैली का प्रमुख आकर्षण सरस्वती शिशु मंदिर, लखपेड़ाबाग के बैंड की मधुर धुनें रहीं, जिन्होंने पूरे वातावरण को देशभक्ति और शिक्षा के उत्साह से भर दिया। जनपद के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षित होकर देश बनाए”, “बेटा-बेटी एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार” तथा “आओ मिलकर अलख जगाएँ, हर बच्चे को स्कूल लाएँ” जैसे प्रेरक नारों का उद्घोष किया। अभियान के संदेशों से सुसज्जित बैटरी रिक्शा पूरे मार्ग में लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी रैली का स्वागत किया।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। अभियान का उद्देश्य कक्षा 9 एवं 11 सहित सभी पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा समाज में शिक्षा के महत्व के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करना है। प्रतिकूल मौसम के बावजूद सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा के प्रति समाज की प्रतिबद्धता किसी भी परिस्थिति से बड़ी है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

लखनऊ: शराब पीने से मना करने पर युवक से मारपीट, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: बिजनौर थाना क्षेत्र के परवर पूरब स्थित हिम्मत खेड़ा गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी पप्पू रावत ने…

By Amrit Ujala

तेज बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, सरोजनीनगर थाना और हनुमान मंदिर में घुसा पानी

लखनऊ: बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने सरोजनीनगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। कानपुर एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान पीएनसी कंपनी की ओर से बनाए गए…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…