बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता बेहाल’ : ओ.पी. यादव ने खोला मोर्चा

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बिना सहमति लोड बढ़ाने, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिलों पर उठाए सवाल, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

रायबरेली। सेण्ट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सपा नेता ओ.पी. यादव ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विभाग पर आम उपभोक्ताओं के आर्थिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग की नीतियों और कार्यप्रणाली से आम उपभोक्ता लगातार परेशान हैं। इस संबंध में उन्होंने महामहिम राज्यपाल को फैक्स के माध्यम से ज्ञापन भेजकर विभाग की कथित मनमानी पर तत्काल रोक लगाने और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ओ.पी. यादव ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर वास्तविक बिजली खपत से अधिक रीडिंग दर्ज कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को जरूरत से ज्यादा बिजली बिल चुकाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले प्री-पेड मीटर व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया, जिसे जनविरोध के बाद वापस लेना पड़ा। अब जुलाई माह में जिले के करीब एक लाख उपभोक्ताओं का विद्युत लोड उनकी सहमति के बिना एक किलोवाट से बढ़ाकर पांच किलोवाट तक कर दिया गया है, जिसके चलते बिजली बिलों में 50 से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कार्यालयों और विभागीय आवासों के बिजली बिलों का नियमित भुगतान नहीं किया जाता, जबकि उसकी भरपाई आम उपभोक्ताओं से की जा रही है। उनका यह भी आरोप है कि कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और छोटे उद्योगों में कथित रूप से धन लेकर वाणिज्यिक कनेक्शन के बजाय घरेलू कनेक्शन जारी किए गए हैं, जिससे विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है।
ओ.पी. यादव ने विद्युत व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जर्जर बिजली लाइनों के रखरखाव में घोर लापरवाही बरती जा रही है। लाइनमैनों की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने प्रश्नचिह्न लगाते हुए कहा कि आए दिन विद्युत दुर्घटनाएं और लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घटनाएं इसी लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में पखवाड़ों तक आपूर्ति प्रभावित रहती है, लेकिन उपभोक्ताओं के घर समय से बढ़े हुए बिजली बिल पहुंच जाते हैं।
ओ.पी. यादव ने राज्यपाल से मांग की है कि बिना सहमति विद्युत लोड बढ़ाने के आदेश तत्काल निरस्त किए जाएं, स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराई जाए तथा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराकर उपभोक्ताओं को राहत दिलाई जाए।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…