सरकार के 12 साल: विकास प्रदर्शनी का आगाज – एटा विशेष

amritujala
amritujala
सरकार के 12 साल: विकास प्रदर्शनी का आगाज - एटा विशेष

एटा। केन्द्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार प्रांगण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का गुरुवार को भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत

प्रदर्शनी में केन्द्र सरकार के विगत 12 वर्षों के दौरान आधारभूत संरचना, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार सृजन एवं डिजिटल भारत जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों को आकर्षक एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लोकहितकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार हेतु किए गए प्रयासों को भी चित्रों, फ्लेक्स, पुस्तिकाओं एवं सूचना सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना है।अतिथियों ने प्रदर्शनी में स्थापित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की प्रगति एवं उनके प्रभाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थापित विशेष सेल्फी स्टैंड पर फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता भी की।पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की व्यापक जानकारी प्राप्त होगी, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं से जुड़ सकेंगे।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र सिंह लोधी, भाजपा महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, आशीष राजपूत, संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यह विकास प्रदर्शनी आगामी 19 जून तक आमजन के लिए खुली रहेगी। नागरिक अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास उपलब्धियों एवं लोकहितकारी कार्यों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…