अमृत उजाला
Sign In
मंगलवार, जून 2, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: कंटीले तार में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > बलरामपुर > कंटीले तार में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
बलरामपुर

कंटीले तार में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

amritujala
Last updated: मई 24, 2026 8:46 अपराह्न
amritujala 1 सप्ताह पहले
Share
SHARE


बलरामपुर।
सोहेलवा वन्यजीव क्षेत्र के बनकटवा रेंज में रविवार सुबह एक मादा तेंदुए की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल से निकलकर आबादी के पास पहुंचे तेंदुए का गला आम के बाग में लगाए गए कंटीले लोहे के तार में फंस गया, जिससे काफी देर तक तड़पने के बाद उसकी जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जाता है कि तुलसीपुर–सिरसिया मार्ग के निकट चौधरीडीह गांव के दक्षिण स्थित आम के बाग में रखवाली कर रहे लोगों ने सुबह किसी जानवर के छटपटाने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो करीब तीन वर्षीय मादा तेंदुआ लोहे के तार में बुरी तरह उलझी हुई थी। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रुघ्न लाल वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शुरुआती जांच में मौत का कारण तार में फंसने से दम घुटना माना जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ने लगी है। खेतों और बागों में लगाए गए कंटीले तार वन्यजीवों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं।

You Might Also Like

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, CCTV बंद और बाउंसरों की तैनाती पर भड़के भाजपा MLC विशाल सिंह चंचल
Next Article रक्त से नहीं, संकल्प से बंधा रिश्ता है-भाई

ताजा खबरें

अयोध्या: नगर निगम जोनल कार्यालय पर पार्षदों का धरना, बोले— समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन रहेगा जारी

4 घंटे पहले

उत्तर प्रदेश शहरी नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 में कठोर संशोधन की आवश्यकता

4 घंटे पहले

बृहस्पति ग्रह का 12 वर्ष बाद उच्च राशि कर्क में गोचर आज से

4 घंटे पहले

अयोध्या के आचारी मंदिर में इतिहास का खजाना! मिलीं 400 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां

1 दिन पहले

माता पिता हैं हमारी सच्ची खुशियों के बागवान

1 दिन पहले

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राम उपाध्याय का अयोध्या दौरा, जनसंपर्क अभियान तेज

2 दिन पहले

हाथों में झाड़ू, दिल में स्वच्छता का संकल्प: अयोध्या में उतरा जनसैलाब, चला महा स्वच्छता अभियान

2 दिन पहले

धर्मयुद्ध की चंडी-राजमाता अहिल्या बाई होल्कर

2 दिन पहले

युवक की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर हाईवे जाम

2 दिन पहले

अम्मुकेयर चैरिटेबल ट्रस्ट 1 जून को नासिक में शुरू करेगा छठा मोहनजी अन्नक्षेत्र, देशभर में चला रहा व्यापक जनकल्याण अभियान

2 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • राजनीति
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • विदेश
  • एजुकेशन/करियर
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • खेल
  • देश
  • लखनऊ
  • अन्य खबरें
  • बलरामपुर
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?