योगी सरकार को नौ दिनों में लगा सवा करोड़ रुपये का झटका

Amrit Ujala
Amrit Ujala

नौवें दिन भी जारी रहा बार का आंदोलन, केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: प्रवेंद्र शर्मा

जलेसर (एटा)। प्रदेश में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने संबंधी सरकार के आदेश के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन द्वारा गत सोमवार से रजिस्ट्री कार्यालय में की गई तालाबंदी और धरना-प्रदर्शन लगातार नौवें दिन भी जारी रहा। पिछले नौ दिनों से चल रहे आंदोलन और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी के कारण अब तक लगभग सवा करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल को बार एसोसिएशन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस पर सांसद प्रो. बघेल ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं, महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार संदीप सिंह को सौंपा गया।

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव एवं सचिव द्विजेंद्र सिंह यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद प्रो. एस.पी. सिंह बघेल तथा पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी करते हुए तहसील स्तर से पंजीकरण कार्य समाप्त कर ई-पंजीकरण प्रणाली लागू करने जा रही है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ‘निबंधन मित्र’ नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव है, जिससे तहसील स्तर के अधिवक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इसी के विरोध में पूर्व में दिए गए ज्ञापन के क्रम में 15 जून 2026 से तहसील बार एसोसिएशन, जलेसर द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने का मंगलवार को नौवां दिन था, लेकिन अभी तक न तो संबंधित अधिकारियों और न ही प्रदेश सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।

बार पदाधिकारियों ने बताया कि सहायक महानिरीक्षक निबंधन कार्यालय, एटा द्वारा 19 जून 2026 को जारी सूचना में भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रदेश सरकार ई-पंजीकरण प्रणाली लागू नहीं करेगी। इसलिए पुनः ज्ञापन देकर मांग की गई है कि यदि ई-पंजीकरण प्रणाली को वापस लेने के संबंध में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो यह धरना उसके समाप्त होने तक अनवरत जारी रहेगा।

सरकार को सवा करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान

कार्यवाहक उप निबंधक पुष्कर सक्सैना ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा पिछले नौ दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय में ताला लगाए जाने के कारण एक भी बैनामा नहीं हो सका है। इससे अन्य प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सामान्य दिनों में रजिस्ट्री कार्यालय से प्रतिदिन लगभग 15 लाख रुपये का राजस्व स्टाम्प बिक्री एवं पंजीकरण शुल्क के रूप में प्राप्त होता है। इस प्रकार नौ दिनों में विभाग को सवा करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व नुकसान का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन द्वारा एक सप्ताह पूर्व सोमवार से रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर दी गई थी। इसके चलते कार्यालय का स्टाफ प्रतिदिन आता तो है, लेकिन पूरे दिन बाहर बैठने के बाद शाम को वापस लौट जाता है।

केंद्रीय मंत्री ने दिया समाधान का आश्वासन

धरना स्थल पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पीड़ा और चिंताएं उचित हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक अवश्य पहुंचाएंगे तथा सरकार और बार के बीच संवाद स्थापित कर समाधान का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे।

धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पाल सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता द्विजेंद्र यादव ने किया।

धरने में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, सचिव द्विजेंद्र सिंह यादव, दयाराम यादव, सुनील यादव, विष्णु गोपाल दीक्षित, विनोद उपाध्याय, रामदेव यादव, रामप्रकाश सिंह, विजय कुमार सिंह, पुरुषोत्तम यादव, प्रमोद पचौरी, प्रमोद राठी, रमेश पाल सिंह, जयशंकर गौड़, सुरेंद्र देव पाठक, सुनील दीक्षित, राजेश कुलश्रेष्ठ, रामनिवास यादव, सोबरन सिंह राजपूत, सुदीप पाठक, कमलेश सारस्वत, जे.पी. सिंह, गौरव जादौन, राजीव सिंघल, राहुल यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से मचा हड़कंप, एक की पहचान 16 वर्षीय किशोर के रूप में

सरोजनीनगर, लखनऊ: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को रेलवे लाइन पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की…

By Amrit Ujala

भैंसों की नीलामी पर लखनऊ में बवाल, सपा विधायक धरने पर बैठे; 12 लाख में बिकीं 40 भैंसें

Lucknow Buffalo Auction: राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई भैंसों की नीलामी सोमवार को विवादों में घिर गई। नीलामी…