गाजीपुर में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- ‘अब यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब है चंगा’
गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां का सांसद विकास की चिंता करने के बजाय अवैध असलहों के कारोबार में व्यस्त हो, वहां विकास भगवान भरोसे ही रह जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है, जबकि कुछ जनप्रतिनिधियों का ध्यान जनता के विकास की बजाय अन्य गतिविधियों में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षेत्रों का अपेक्षित विकास प्रभावित होता है।
कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। उन्होंने कहा, “अब यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा, सब है चंगा।” मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था का परिणाम बताया।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार प्रदेश में सुरक्षा, निवेश और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा कानून का राज स्थापित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।







