सादाबाद के बैजनाथ धाम में भाजपा का समरसता संकल्प अभियान आयोजित
गुरु पूर्णिमा एवं संत गुरु रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश, मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन कर की देश की खुशहाली की कामना
सादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर तथा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सादाबाद मंडल के प्राचीन एवं ऐतिहासिक बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम का संयोजन मंडल महामंत्री एवं मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मंदिर के पुजारी का पटुका पहनाकर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा सामाजिक समरसता की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संतों का आशीर्वाद और गुरुओं की शिक्षाएं समाज को एकता, समरसता और सद्भाव के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और सामाजिक समानता एवं बंधुत्व का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला आईटी संयोजक तपन जौहर, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, मंडल महामंत्री एवं मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर, हर स्वरूप वर्मा, राकेश वर्मा, राजकुमार, कालू चौधरी, अंकित सागर, विजय बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।ocialHarmony







