मुख्यमंत्री का समर्थन करने पर व्यापारी को मिली जान से मारने की धमकी

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 ‘सुपारी’ देकर हत्या की साजिश का आरोप

​गोरखपुर की ऐतिहासिक साहबगंज किराना मंडी के प्रमुख व्यवसायी मनीष जैन ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर व्यापारी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध करने और व्यापारिक बंदी में शामिल न होने के कारण उन पर लगातार हमले की साजिश रची जा रही है। उन्होंने किराना कमेटी के पदाधिकारियों और एक कुख्यात शूटर पर जान से मारने का ठेका (सुपारी) देने का आरोप लगाते हुए पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
साहबगंज किराना मंडी स्थित ‘सिद्धि विनायक ट्रेडर्स’ के मालिक मनीष जैन के अनुसार, वर्ष 2022 में जीएसटी विभाग द्वारा चलाए गए जांच अभियान के विरोध में गोरखपुर किराना कमेटी द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी। आरोप है कि इस बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के खिलाफ अत्यंत अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।
​मनीष जैन ने मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियों का कड़ा विरोध किया और बैठक का बहिष्कार कर बाहर चले आए। इसके बाद किराना कमेटी द्वारा बुलाई गई ‘मंडी बंदी’ का समर्थन न करते हुए उन्होंने अपनी दुकान खुली रखी।
​व्यापारी का आरोप है कि दुकान खुली रखने से नाराज होकर राजेश गुप्ता उर्फ राजू डीआर, उमेश मद्धेशिया, गोपाल जयसवाल और दिनेश मद्धेशिया आदि उनकी दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और सरकार विरोधी अभियान में साथ न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
​इसके बाद:
​15 दिसंबर 2022: मनीष जैन की किराना कमेटी से सदस्यता रद्द कर दी गई।
​17 दिसंबर 2022: मंडी के सभी दुकानदारों और दलालों के बीच एक फरमान जारी कर ‘सिद्धि विनायक ट्रेडर्स’ से व्यापार न करने की सख्त हिदायत दी गई। हालांकि, मुख्यमंत्री समर्थित कई व्यापारियों ने इस आदेश को न मानते हुए उनके साथ व्यापार जारी रखा।
मनीष जैन ने इस मामले की लिखित शिकायत तत्कालीन थाना प्रभारी (राजघाट) राजेंद्र सिंह और एसपी सिटी कृष्णा कुमार विश्नोई से की थी। इसके बाद पुलिस थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और सदस्यता बहाल करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही।

​व्यापारी मनीष जैन ने का आरोप है कि उनकी बढ़ती साख और व्यापार से बौखलाकर राजू डीआर ने उनकी हत्या कराने के लिए कुख्यात अपराधी जीशान उर्फ ईशान के गिरोह को ‘सुपारी’ (ठेका) दी है।
​वर्ष 2012किराना मंडी के व्यापारी अच्छे लाल के बेटे भोला की हत्या व लूट।
​2012 व्यापारी कैलाश मद्धेशिया को गोली मारकर लूट (जिन्हें लखनऊ PGI ले जाकर बचाया गया था)।
​11 मई 2017 दीवान बाजार में तेल के थोक व्यापारी चंद्र प्रकाश टिबड़ेवाल की गोली मारकर हत्या।
22 जुलाई 2026 की ताजा घटना और वीडियो साक्ष्य
​मनीष जैन ने बताया कि 22 जुलाई 2026 की दोपहर का एक वीडियो साक्ष्य पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें अपराधी जीशान को साहबगंज के एक अन्य व्यापारी महेंद्र गुप्ता को धमकाते और राजू डीआर के साथ बातचीत करते देखा गया है। उसी दिन जीशान ने मनीष जैन की दुकान के सामने से गुजरते हुए उन्हें जान से मारने की सीधी धमकी दी।
मनीष जैन वर्तमान में दिलेजाकपुर (सेवाराम अपार्टमेंट) में रहते हैं और उनकी दुकान साहबगंज में लगभग 4 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि दैनिक आवागमन के दौरान उनकी जान-माल को निरंतर खतरा बना हुआ है।
​”यदि मेरे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य पर कोई जानलेवा हमला होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राजेश कुमार मद्धेशिया उर्फ राजू डीआर, दिनेश मद्धेशिया और गोपाल जयसवाल की होगी।”

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…