लखनऊ एयरपोर्ट पर सवारी को लेकर विवाद, टैक्सी चालकों में मारपीट
लखनऊ (सरोजनीनगर)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में सवारी को लेकर हुए विवाद में टैक्सी चालकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित विनय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि अली उर्फ फैज, छोटू, अनूप और आसिफ ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







