सीएचसी बेहटा में एंबुलेंस चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग व बीएलएस का प्रशिक्षण
लखनऊ (सरोजनीनगर)। सरोजनीनगर ब्लॉक के बेहटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज (जीवीके) की ओर से एंबुलेंस चालकों एवं पायलटों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में सुरक्षित एवं रक्षात्मक ड्राइविंग, सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, वाहन रखरखाव, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस), संक्रमण नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के मानकों की जानकारी दी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. डी.पी. पाठक, एसएचओ नवनीत शुक्ला तथा जिला प्रभारी रत्नेश शुक्ला ने प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी सेवा देने के लिए प्रशिक्षित किया।







