ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amrit Ujala
Amrit Ujala

मुगलसराय पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 21 डेबिट कार्ड, चार मोबाइल और कई डिजिटल साक्ष्य बरामद

चंदौली। मुगलसराय पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर देशभर में साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 21 विभिन्न बैंकों के डेबिट/एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक, चार मोबाइल फोन, एक कूटरचित आधार कार्ड, चार खाली सिम पैकेट, एक सक्रिय सिम तथा 1,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरोह के एक अन्य फरार सदस्य की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और साइबर सेल प्रभारी मिर्जा रिजवान बेग के नेतृत्व में टीम साइबर स्लेवरी और म्यूल बैंक खातों से जुड़े संदिग्धों की तलाश में मुगलसराय रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर डीआरएम कार्यालय मार्ग के पास से बिहार के औरंगाबाद निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में बरामद दो बैंक खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पंजाब और ओडिशा समेत विभिन्न राज्यों की कुल 10 साइबर शिकायतें दर्ज मिलीं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफा और रकम दोगुनी करने का लालच देकर निवेश कराता था। ठगी की रकम म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर कर डेबिट कार्डों के जरिए विभिन्न राज्यों के एटीएम से निकाली जाती थी और फिर गिरोह के सदस्यों में बांट दी जाती थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से ऑनलाइन लेनदेन से जुड़े साक्ष्य, छह व्हाट्सएप ग्रुप, दो ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म तथा एक वीडियो भी मिला है, जिसमें वह साथियों को ठगी की रकम निकालने का तरीका समझाते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुगलसराय थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…