बंदियों से की बातचीत, भोजन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा; परिसर में किया पौधरोपण
श्रावस्ती। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने गुरुवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि कारागार में सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और बंदियों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर में पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।







