छात्रों ने पीछा कर एक संदिग्ध को दबोचा, लाखों के जेवर बरामद
उन्नाव। सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग पर सलींद रेलवे क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा में सवार एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया और मौके से भागने लगे।
घटना के दौरान आसपास मौजूद सतर्क छात्रों और राहगीरों ने तत्काल बदमाशों का पीछा किया। पीछा करने के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पकड़े गए संदिग्ध के पास से महिला का पर्स बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब एक लाख रुपये मूल्य के जेवर रखे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।







