उन्नाव। जिला चिकित्सालय पुरुष उन्नाव में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए 24 घंटे, सातों दिन नि:शुल्क सिटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होने का दावा किया जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।
अस्पताल परिसर में सिटी स्कैन कक्ष के बाहर लगा ताला व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। यदि यह सुविधा वास्तव में चौबीसों घंटे संचालित होनी चाहिए, तो कक्ष बंद मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को इस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिल सके। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।






