झांसी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 5 अगस्त 2026 से छह मेमो (MEMU) ट्रेनों में 8 के स्थान पर 12 कोच लगाने का फैसला किया है। इस व्यवस्था से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार जिन ट्रेनों में 12 कोच लगाए जाएंगे, उनमें खजुराहो–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (64609/64610), खजुराहो–ललितपुर (64647/64648) तथा महोबा–खजुराहो (64649/64650) मेमो ट्रेनें शामिल हैं।
रेलवे का मानना है कि कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी, भीड़ का दबाव कम होगा और सफर अधिक सुरक्षित एवं आरामदायक होगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि नई सुविधा का लाभ उठाते हुए रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।






