डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन से निपटने के लिए तैनात होंगे स्पेशल साइबर कमांडो

Amrit Ujala
Amrit Ujala

यूपी में ऑनलाइन ठगी पर बड़ा प्रहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, सेक्सटॉर्शन और साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में जल्द ही स्पेशल साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे, जो अत्याधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे।

सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाना है। इसके लिए राज्य स्तर पर साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (UP-S4C) मुख्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

एआई और कंप्यूटर इंटेलिजेंस का मिलेगा प्रशिक्षण

साइबर कमांडो के रूप में चयनित पुलिसकर्मियों को सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी स्तर तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंप्यूटर इंटेलिजेंस, डिजिटल फॉरेंसिक, साइबर इन्वेस्टिगेशन और सॉफ्टवेयर के दुरुपयोग की रोकथाम जैसे विषयों में दक्ष बनाया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद अधिकारियों की अंतरविभागीय परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वाले अधिकारियों को ही साइबर कमांडो के रूप में तैनाती मिलेगी।

डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन गिरोह होंगे निशाने पर

साइबर कमांडो विशेष रूप से उन गिरोहों पर कार्रवाई करेंगे जो खुद को पुलिस, सीबीआई, ईडी, न्यायाधीश या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाते हैं और उनसे ठगी करते हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया पर महिलाओं और युवतियों की फोटो या वीडियो का दुरुपयोग, सेक्सटॉर्शन, साइबर स्टॉकिंग तथा ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

देशभर के राज्यों से होगा सीधा समन्वय

नई व्यवस्था के तहत विभिन्न राज्यों के साइबर अपराध नियंत्रण केंद्र आपस में जुड़े रहेंगे। इससे किसी भी राज्य में बैठे अपराधी के खिलाफ रियल टाइम सूचना साझा कर तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ यह व्यवस्था “सर्जिकल स्ट्राइक” की तरह प्रभावी साबित होगी।

एसटीएफ की तर्ज पर मिल सकता है अतिरिक्त प्रोत्साहन

प्रस्ताव के अनुसार साइबर कमांडो को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की तर्ज पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त इंसेंटिव दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे प्रशिक्षित अधिकारियों को इस विशेष जिम्मेदारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

100 सीट का हाईटेक कॉल सेंटर बनेगा

वर्तमान में लखनऊ के कल्ली पश्चिम स्थित साइबर कॉल सेंटर में 20 सीटें हैं, जबकि डायल-112 में 60 सीटों की व्यवस्था है। अब साइबर अपराधों से निपटने के लिए 100 सीटों वाला आधुनिक कॉल सेंटर विकसित किया जाएगा, जिससे शिकायतों पर प्रतिक्रिया का समय काफी कम होगा।

साइबर अपराध होने पर तुरंत करें 1930 पर कॉल

यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, बैंक फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन या किसी अन्य साइबर अपराध का शिकार होता है या ऐसी आशंका होती है, तो वह तत्काल टोल-फ्री हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकता है। यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहती है और शिकायत संबंधित राज्य के साइबर कंट्रोल सेंटर तक तुरंत पहुंच जाती है।

डीजीपी साइबर का बयान

पुलिस महानिदेशक (साइबर अपराध) बी.के. सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप राज्य साइबर मुख्यालय की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश की साइबर सेल पहले से ही 24×7 कार्य कर रही है और भविष्य में उत्तर प्रदेश को साइबर अपराध नियंत्रण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…