चोर कंप्यूटर का केवल मॉनिटर लेकर फरार, जेलर की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की।
बहराइच। जिले की जिला जेल परिसर में चोरी की एक घटना सामने आई है, जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर जेल परिसर में रखे कंप्यूटर का मॉनिटर चोरी कर ले गया, जबकि कंप्यूटर के अन्य पार्ट्स वहीं छोड़ दिए।
घटना की जानकारी मिलते ही जेलर अजय झा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटा रही है।
यह मामला बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जिला जेल का है। जेल जैसे संवेदनशील परिसर में चोरी की इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: रोहित श्रीवास्तव







