Bihar News: 8 साल बाद आया फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को आर्म्स एक्ट मामले में 7 साल की कैद

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Bihar News, Manju Verma, Bihar Politics, Muzaffarpur Case, Court Verdict, Political News, Latest News Hindi

बेगूसराय: बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में बड़ा झटका लगा है। बेगूसराय स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों पर जुर्माना भी लगाया है। यह मामला साल 2018 के चर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच के दौरान सामने आया था। सीबीआई की छापेमारी में मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित पैतृक आवास से 50 जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इसके बाद उनके और उनके पति के खिलाफ चेरियाबरियारपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

कोर्ट ने सुनाई अलग-अलग धाराओं में सजा
एमपी-एमएलए कोर्ट के जज ब्रजेश कुमार सिंह ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1A) के तहत मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा को 7 साल की कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोनों को एक साल अतिरिक्त जेल की सजा भुगतनी होगी। वहीं, आर्म्स एक्ट की धारा 26 के तहत दोनों को 5 साल की सजा और 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर 10 महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। फैसले के बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

क्या है पूरा मामला?
मामला उस समय सामने आया था, जब 2018 में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की जांच सीबीआई कर रही थी। जांच के दौरान 17 अगस्त 2018 को सीबीआई की टीम ने बेगूसराय जिले के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित मंजू वर्मा के आवास पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान घर के एक बंद कमरे में रखे बॉक्स से 50 जिंदा कारतूस मिले थे। बरामद कारतूस अलग-अलग बोर के थे, जिनमें .323 बोर, 8 एमएम, 7.62 बोर और .303 बोर के कारतूस शामिल थे। इसके बाद सीबीआई अधिकारी की ओर से चेरियाबरियारपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोर्ट में अभियोजन पक्ष ने सात गवाह पेश किए थे। करीब आठ साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

छापेमारी के वक्त मंत्री पद पर थीं मंजू वर्मा
जिस समय सीबीआई ने मंजू वर्मा के घर पर कार्रवाई की थी, उस वक्त वह बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री थीं। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में नाम सामने आने के बाद यह छापेमारी की गई थी, जिसके बाद आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…