डीआईजी एस. चन्नप्पा ने महराजगंज में अपराध समीक्षा बैठक की

Amrit Ujala
Amrit Ujala

कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर दिए कड़े निर्देश

श्रावण मास में मंदिरों की सुरक्षा, साइबर अपराध पर सख्ती, महिला सुरक्षा और लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर

रिपोर्ट: सुनील कुमार पाठक

महराजगंज। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषसिद्धि बढ़ाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का स्वागत किया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, वाहन चोरी, लूट, हत्या, अवैध खनन, भूमि विवाद, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की गई।

डीआईजी ने ई-साक्ष्य और यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए महत्वपूर्ण मुकदमों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना और न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाई जा सके।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

बैठक में वांछित और इनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों का नियमित सत्यापन तथा उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध खनन, गोकशी, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने को कहा गया। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

श्रावण मास में सुरक्षा व्यवस्था रहे चाक-चौबंद

डीआईजी ने श्रावण मास को देखते हुए जिले के प्रमुख शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, रविवार और सोमवार को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने तथा भीड़ और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त और चेकिंग पर भी जोर दिया गया।

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष फोकस

बैठक में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अफवाह फैलाने या भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया। बैंक, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी निर्देश दिए गए।

अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, वर्दी और आचरण को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता, आपराधिक गतिविधि या विभाग की छवि खराब करने वाले किसी भी कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

साथ ही लाइन हाजिर और निलंबित पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा उनके आचरण की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

त्योहारों और जनसुनवाई पर भी दिए निर्देश

आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय नागरिकों और आयोजकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जिले में चल रहे विशेष अभियानों, अपराध एवं तस्करी नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अंत में डीआईजी ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अनुशासित, संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितकारी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…