कर निरीक्षक विजयशंकर राय को स्मृति चिंह देते अध्यक्ष
जमानियां गाजीपुर । नपा के कर निरीक्षक विजयशंकर राय ‘पप्पू ‘ के सेवानिवृत्त होने पर विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया।नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। कहा कि विजयशंकर राय ने अपने लंबे सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं व्यवहार सदैव अनुकरणीय रहा है। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ भी व्यक्त की।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय,अनिल कुमार गुप्ता,लिपिक विजय शंकर शर्मा, संतोष कश्यप,स्टोर लिपिक सत्येंद्र कुमार, उद्धव पांडेय संजीत कुमार आदि कर्मचारी सभासदगण उपस्थित रहे।







