बारिश में दीवारों की सीलन से हैं परेशान? झड़ते पेंट और फंगस से बचने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

Amrit Ujala
Amrit Ujala
Wall Dampness Solution, Damp Wall Treatment, Monsoon Home Care Tips, Waterproofing Tips, दीवारों की सीलन, पेंट झड़ने के उपाय, Home Care Tips

Wall Dampness Solution: मानसून आते ही घरों में सीलन की समस्या बढ़ जाती है। लगातार बारिश और नमी के कारण दीवारों पर पानी का असर दिखने लगता है। कई बार दीवारों का रंग उखड़ने लगता है, पेंट में बुलबुले आने लगते हैं और कुछ समय बाद पपड़ी की तरह गिरने लगता है। इससे घर की खूबसूरती तो खराब होती ही है, साथ ही फफूंद और बदबू जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। अगर आपके घर की दीवारें भी सीलन की वजह से खराब हो रही हैं, तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू और काम के टिप्स।

सबसे पहले सीलन की वजह का पता लगाएं
दीवार पर पेंट खराब होने से पहले यह जानना जरूरी है कि नमी आ कहां से रही है। कई बार छत से पानी का रिसाव, पाइप में लीकेज, दीवार की दरार या बाथरूम की नमी इसका मुख्य कारण होती है। जब तक पानी आने की वजह ठीक नहीं होगी, तब तक कोई भी उपाय लंबे समय तक असरदार नहीं रहेगा।

खराब पेंट और पपड़ी को हटाएं
सीलन वाली दीवार पर सीधे नया पेंट करवाना सही तरीका नहीं है। सबसे पहले स्क्रेपर या सैंडपेपर की मदद से खराब पेंट और उभरी हुई परत को अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद दीवार को पूरी तरह सूखने दें। नमी खत्म होने के बाद ही आगे का काम करें।

फंगस हटाने के लिए करें ये उपाय
सीलन वाली जगह पर अक्सर काले धब्बे और फफूंद जमा हो जाती है। इसे साफ करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सिरके को स्प्रे बोतल में भरकर प्रभावित हिस्से पर छिड़कें और कुछ देर बाद साफ करें। इसके अलावा बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट भी फंगस हटाने में मदद कर सकता है।

वॉटरप्रूफिंग का इस्तेमाल करें
दीवार को साफ और सूखा लेने के बाद उस पर अच्छी गुणवत्ता वाला वॉटरप्रूफिंग सीलेंट लगाएं। इसके बाद जरूरत के हिसाब से वॉटरप्रूफ पुट्टी और फिर पेंट करवाएं। इससे दीवार के अंदर नमी पहुंचने की संभावना कम होती है और पेंट ज्यादा समय तक टिका रहता है।

घर में हवा का रास्ता बनाए रखें
कमरों में हवा और धूप की कमी भी सीलन बढ़ाने का एक बड़ा कारण हो सकती है। इसलिए रोज कुछ समय के लिए खिड़कियां खोलें ताकि ताजी हवा आती रहे। जिन जगहों पर धूप कम पहुंचती है, वहां पंखे का इस्तेमाल करें या नमी कम करने के लिए डिह्यूमिडिफायर की मदद ले सकते हैं।

बारिश में रखें दीवारों का खास ध्यान
मानसून के दौरान समय-समय पर दीवारों की जांच करते रहें। अगर कहीं हल्की सी दरार या नमी दिखाई दे तो तुरंत उसका समाधान करें, ताकि समस्या बड़ी होने से पहले ही नियंत्रित की जा सके।

डिस्क्लेमर: ये उपाय सामान्य घरेलू जानकारी के लिए हैं। दीवारों में ज्यादा सीलन, लीकेज या संरचनात्मक समस्या होने पर विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतर होता है।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…