‘A Shortcut Will Cut You Short’, Gen-Z को PM मोदी की नसीहत, बोले- जल्द सफलता के पीछे न भागें

Sushma Pandey
Sushma Pandey
PM Modi On Gen-Z: ‘रील’ और शॉर्टकट के दौर में युवाओं को पीएम मोदी की सीख, बोले- धैर्य से बनाएं मजबूत भविष्य

PM Modi On Gen-Z: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजय: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का बुधवार को नई दिल्ली में विमोचन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और उनके सादगी भरे व्यक्तित्व की चर्चा की। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के दौर में तेजी से सफलता हासिल करने की चाह रखने वाली युवा पीढ़ी, खासकर Gen-Z को एक अहम संदेश दिया।

‘रील और इन्फ्लुएंसर के दौर में बढ़ा शॉर्टकट का चलन’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज युवाओं के आसपास सोशल मीडिया, रील और इन्फ्लुएंसर्स का प्रभाव काफी बढ़ गया है। इंटरनेट पर हर दिन सफलता और लाइफस्टाइल की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलती हैं। ऐसे माहौल में कई युवा कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कोशिश करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सफलता का कोई आसान और तत्काल रास्ता तलाशने के बजाय युवाओं को धैर्य के साथ अपने अनुभवों से सीखना चाहिए। उनके मुताबिक, जिंदगी में मिलने वाली सीख और अनुभव आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार तैयार करते हैं।

पीएम मोदी बोले- ‘A shortcut will cut you short’

युवाओं को शॉर्टकट से बचने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर लिखी जाने वाली चेतावनी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “A shortcut will cut you short.” पीएम मोदी का संदेश था कि हर आसान दिखने वाला रास्ता मंजिल तक पहुंचने का सही जरिया नहीं होता। जल्दबाजी में अपनाया गया गलत शॉर्टकट भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए युवाओं को तत्काल सफलता के पीछे भागने के बजाय ऐसी दिशा चुननी चाहिए, जो उन्हें लंबे समय तक मजबूत बनाए।

सफल लोगों की आत्मकथाएं पढ़ने की दी सलाह

प्रधानमंत्री ने युवाओं से अपने पसंदीदा और सफल लोगों की जीवनियां तथा आत्मकथाएं पढ़ने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि किताबों के जरिए किसी व्यक्ति के संघर्ष, फैसलों और अनुभवों को समझने का अवसर मिलता है। दूसरों की जिंदगी से मिली सीख युवाओं को अपनी राह चुनने में मदद कर सकती है। साथ ही कई ऐसी गलतियों से भी बचा सकती है, जिनसे कोई दूसरा व्यक्ति पहले ही गुजर चुका है।

रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति कार्यकाल को किया याद

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल और उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोविंद ने राष्ट्रपति पद पर रहते हुए अपनी अलग छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी रामनाथ कोविंद सार्वजनिक जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सक्रिय हैं। ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ से जुड़ी समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है।

पैतृक गांव परौंख की घटना का किया जिक्र

पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बनने के बाद जब कोविंद अपने गांव पहुंचे, तो उन्होंने सबसे पहले अपने शिक्षकों का सम्मान किया और उनके पैर छुए। उन्होंने गांव की मिट्टी को नमन किया और वहां के लोगों के प्रति आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि रामनाथ कोविंद का यह व्यवहार उनकी विनम्रता और संस्कारों को दिखाता है। पीएम मोदी के मुताबिक, रामनाथ कोविंद ने अपने आचरण के जरिए देश और दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की एक सुंदर तस्वीर पेश की। उनका यह व्यक्तित्व देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, बहन ने मौके पर पहुंचकर की पहचान

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में एक युवक का शव रस्सी के सहारे पाकड़ के पेड़ से लटका मिला। राहगीरों…

By Amrit Ujala

कपड़े सुखाने छत पर गई महिला को लगा 11 हजार वोल्ट का करंट, झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय महिला की जान चली गई। जयराजपुरी कॉलोनी निवासी मीरा घर की दूसरी मंजिल की छत पर…

By Amrit Ujala

Varanasi Airport Firing: वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो घायल

Varanasi Airport Firing: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह हथियार की जांच के दौरान अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एयरपोर्ट की महिला कर्मचारी समेत…

By Sushma Pandey

दालमंडी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांटे गए तिरंगे, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दालमंडी क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी आदिल खान ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को तिरंगा झंडा वितरित किया।…

By Amrit Ujala

आजम खान को गृह मंत्री बनाने के बयान पर भड़के CM योगी, सपा पर साधा जोरदार निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से वरिष्ठ नेता आजम खान को लेकर दिए गए…

By Sushma Pandey

लखनऊ: जमीन दोबारा बेचने और बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने डिप्टी सीएम से लगाई गुहार

सरोजनीनगर, लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद जागीर गांव में जमीन को दोबारा बेचने, बाउंड्रीवाल तोड़ने और जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रयागराज के गोविंदपुर…

By Amrit Ujala

नौकरी का लालच देकर लखनऊ बुलाया, फिर शोषण का आरोप; SHO पर भी युवती ने लगाए गंभीर आरोप

Lucknow News: लखनऊ से एक युवती का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में युवती ने नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ कथित मानसिक, शारीरिक…

By Sushma Pandey

लखनऊ: फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट की चपेट में आया मजदूर, इलाज के दौरान मौत

सरोजनीनगर/लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फ्लेक्स बोर्ड लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…

By Amrit Ujala

उन्नाव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 7000 झंडों के साथ गूंजा देशभक्ति का संदेश

उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस से पहले उन्नाव शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा भानू के नेतृत्व में ‘हर घर…

By Amrit Ujala

यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, 14 अगस्त से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों…