बहराइच में शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियां पूरी, सातों मतदान केंद्रों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

Amrit Ujala
Amrit Ujala

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए बहराइच में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सात मतदान केंद्रों पर कुल 1,636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,286 पुरुष और 350 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए नामित सभी सात पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गई हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों का रैंडमाइजेशन किया गया। इसके बाद डीएम ने पीठासीन अधिकारियों, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर्स को ब्रीफिंग दी। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान से जुड़े प्रपत्र भरने, मतपेटिका खोलने और सील करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी सावधानी के साथ संपन्न कराया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी टीम भावना से काम करते हुए मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा कराएंगे। साथ ही सभी मतदान अधिकारियों को केंद्र पर पहुंचने की सूचना जिला मुख्यालय को अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए गए।

जिले में क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मिहींपुरवा में 162, तहसील नानपारा में 252, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन महसी में 216, क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन रिसिया में 59, तहसील कार्यालय भवन बहराइच में 464, तहसील कार्यालय भवन कैसरगंज में 214 और क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन पयागपुर में 269 मतदाता पंजीकृत हैं। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी न्यायिक नीतू रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FeedList
Advertisement

Related News

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…

By Amrit Ujala

माध्यमिक विद्यालयों में 20,382 पदों पर होगी नियुक्ति

यूपी में शिक्षक भर्ती का बड़ा अवसर: टीजीटी के 17,735 पद शामिल लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक और विद्यालयों में शैक्षणिक नेतृत्व के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे…

By Amrit Ujala

मुंशी खेड़ा में 59वीं भव्य रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म और ताड़का वध की लीला ने मोहा मन

सरोजनीनगर, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुंशी खेड़ा में प्रेम रामलीला समिति की ओर से आयोजित 59वें भव्य संगीतमय रामलीला महोत्सव का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम…

By Amrit Ujala

मुसलमान कब तक Akhilesh के लिए बिछाएगा दरी

राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

By Amrit Ujala

जेल पहुंची श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि क्वारंटीन बैरक में बंद

ड्राइवर अलग रखा गया लखनऊ। चिकन कारोबारी शिवा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जेल पहुंच गई। उसके साथ उसकी बहन रश्मि दुबे…

By Amrit Ujala

यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान आज

72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इनमें पांच खंड स्नातक…

By Amrit Ujala

अनधिकृत मतदान पर होगी कड़ी कार्रवाई, मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी/चंदौली। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर एस. राजलिंगम ने अधिकारियों को सख्त…

By Amrit Ujala

बंथरा में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और 80 हजार रुपये चोरी

लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित बंथरा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने और 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। परिवार के…