छत्रपुरा कल्याणपुर गांव में घर का ताला तोड़कर घुसने का कर रहा था प्रयास, बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के छत्रपुरा कल्याणपुर गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसने और ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गांव निवासी शिवम खरवार पुत्र श्याम अवध खरवार के रूप में हुई।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में सैयदराजा थाने में मु0अ0सं0 325/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305ए, 331 और 62 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बलवीर यादव, कांस्टेबल शंकर प्रसाद और बृजेश चौहान शामिल रहे।





















