20 फीट लंबे अजगर ने हिरण को जिंदा निगलने का किया प्रयास

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 ग्रामीणों के शोर पर छोड़ा, दम घुटने से हिरण की मौत

बाराबंकी। जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के बाहर जंगल में रविवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। ग्रामीणों के अनुसार करीब 20 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने एक हिरण को अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया और उसे जिंदा निगलने का प्रयास करने लगा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने झाड़ियों में हलचल देखी तो मौके पर पहुंचे। वहां अजगर को हिरण को निगलने का प्रयास करते देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनकर अजगर हिरण को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि अजगर की मजबूत पकड़ के कारण हिरण का दम घुट गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण अपने बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के काफी देर बाद भी विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि क्षेत्र में अक्सर जंगली जानवर दिखाई देते हैं, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की जाती।

सुरक्षा के मद्देनजर गांव के कुछ युवा जंगल के आसपास निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

FeedList
Advertisement

Related News

पूजा स्पेशल ट्रेनों का बड़ा इंतजाम

पूर्व मध्य रेल से 103 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की सूचना जारी दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, मुंबई, गुजरात और दक्षिण भारत के लिए विशेष ट्रेनें; पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों…

By Amrit Ujala

मोदी के गढ़ में भाजपा की हार

वाराणसी की शिक्षक एमएलसी सीट पर लाल बिहारी यादव की जीत, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की हार ने खींचा ध्यान वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी…

By Amrit Ujala

गाय पालने पर 50 हजार तक अनुदान, 17,542 करोड़ से बनेंगे चार लिंक एक्सप्रेसवे

यूपी कैबिनेट | ग्रामीण अर्थव्यवस्था से तकनीकी विकास तक बड़े फैसले लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, औद्योगिक…

By Amrit Ujala

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: चंदौली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

28 से 31 अक्टूबर तक बदल सकता है मौसम, किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह 28 अक्टूबर को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल…

By Amrit Ujala

डर के आगे जीत है

अपने मन की शक्ति पहचानिए, हर सुबह नई शुरुआत कीजिए। लेखक: डॉ. दीपक गोस्वामी मानवीय व्यवहार वैज्ञानिक एवं सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषक समन्वयक — आदर्श संस्कार शाला, भारत रात के अँधेरे…

By Amrit Ujala

चक्रवात अर्नब का खतरा: आंध्र प्रदेश से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

28 अक्टूबर को तट से टकराने की आशंका नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब को लेकर कई राज्यों में मौसम संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग…

By Amrit Ujala

विधान परिषद चुनाव की मतगणना आज

यूपी की 11 समेत चार राज्यों की 28 सीटों पर नजर, भाजपा-सपा के बीच अहम मुकाबला लखनऊ। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की खाली सीटों के…

By Amrit Ujala

गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान

नमो घाट पर दिखा भारतीय वायुसेना का शौर्य ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में पायलटों के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई विशिष्ट अतिथि…

By Amrit Ujala

गन्ना मूल्य ₹500 प्रति कुंतल घोषित करे सरकार, तीन नवंबर को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान

भाकियू अराजनैतिक ने उठाए फसल नुकसान, धान खरीद और जलनिकासी के मुद्दे; मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेश सरकार से…

By Amrit Ujala

100 से अधिक विमानों ने दिखाए हवाई करतब

वाराणसी में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का अंतिम दिन, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के…