परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर
सुल्तानपुर। जनपद के कटावां निवासी एवं एडिशनल शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह (बढ़ैयावीर) की पुत्री आस्था सिंह ने NEET-UG 2026 में सफलता हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है। उनके चयन से परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
आस्था सिंह ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 11,954 तथा स्टेट रैंक 1,000 प्राप्त की है। विशेष बात यह है कि उन्होंने घर पर रहकर तैयारी की और पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की।
आस्था की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर, सुल्तानपुर से हुई है। उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और परिवार के सहयोग को दिया जा रहा है।
आस्था के पिता संजय सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. ए.के. सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, सह जिला संघचालक अजय गुप्ता, नगर संघचालक सुदीप पाल सिंह, नवीन, शूरसेन सिंह, केशव प्रसाद सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।







