बार एसोसिएशन चुनाव
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य शुरू हो गया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रवींद्र प्रताप सिंह ने समर्थकों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
रवींद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता कुंवर शिवराज बहादुर सिंह के नेतृत्व में नामांकन स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अवधेंद्र पाण्डेय, जितेन्द्र दुबे, संजय सिंह, ओम प्रकाश दुबे, रवि यादव, हरिराम चतुर्वेदी, मुशाहिद परवेज, अभिषेक वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। समर्थकों ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताते हुए सफल चुनाव अभियान की शुभकामनाएं दीं।
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आगामी दिनों में अन्य प्रत्याशियों के भी नामांकन दाखिल करने की संभावना है, जिसके बाद चुनावी मुकाबला और रोचक होने की उम्मीद है।







