सुल्तानपुर। अखण्डनगर थाना क्षेत्र के डोमापुर–राहुलनगर मार्ग स्थित डोमापुर मोड़ के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. विवेक वर्मा ने युवक की हालत खतरे से बाहर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया।
घायल की पहचान सचिन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, निवासी पाराबासूपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सचिन अपनी ससुराल डोमापुर से घर लौट रहा था, तभी डोमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है







