चौकी प्रभारी निलंबित, कोतवाल लाइन हाजिर
गोरखपुर। जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका के कथित अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के चर्चित मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीआर कौस्तुभ ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम चौकी प्रभारी और कोतवाली प्रभारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।
एसएसपी ने नगर निगम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
इसके अलावा थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए आगे भी आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चर्चित हत्याकांड की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।







