श्रावण पर मुख्यमंत्री योगी की प्रदेशवासियों को पाती

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 बोले- सेवा, समरसता और प्रकृति संरक्षण का लें संकल्प

श्रावण को लोकमंगल, श्रम-सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का पर्व बताया, जल संरक्षण व हरियाली बढ़ाने का किया आह्वान

लखनऊ। श्रावण माह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक पाती लिखते हुए इस पावन मास को लोकमंगल, श्रम-सम्मान, सेवा, समरसता और प्रकृति संरक्षण का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि संयम, सेवा, त्याग और सामाजिक समरसता का संदेश भी देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव द्वारा हलाहल का पान सर्वोच्च त्याग और लोककल्याण का प्रतीक है। श्रावण हमें समाज और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि श्रावण माह में धान की रोपाई के बाद होने वाला सहभोज भारतीय ग्रामीण जीवन में सामूहिक श्रम, सहयोग और साझा संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। यह पर्व समाज को एकजुटता और परस्पर सहयोग का संदेश देता है।

सीएम योगी ने जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि पंचतत्वों में जल जीवन का मूल आधार है और इसका संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 20 हजार अमृत सरोवर विकसित किए जा चुके हैं, जो जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ की एक आवासीय सोसाइटी द्वारा 50 हजार लीटर वर्षा जल पुनर्भरण की पहल का उल्लेख करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी जनभागीदारी ही जल संकट के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त करेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से श्रावण माह को सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर बूंद का सम्मान करें, हर पौधे का संरक्षण करें और प्रकृति से जितना लें, उतना उसे लौटाने का भी संकल्प लें।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…