सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: प्रभारी मंत्री सुरेश राही

Amrit Ujala
Amrit Ujala

गौवंश संरक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बाराबंकी। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। साथ ही गौवंश संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रभारी मंत्री, एमएलसी अंगद सिंह, जिला पंचायत प्रशासक राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभागीय दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें और सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करें। उन्होंने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गौवंश संरक्षण पर विशेष जोर

गौ-आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि गौवंशों के संरक्षण में अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लें तथा चारा, भूसा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रोजगार, स्वास्थ्य और पेयजल योजनाओं की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनाओं के लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण, उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग को रोजगार सृजन के लक्ष्य पूरे करने तथा स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

पेयजल एवं स्वच्छता की समीक्षा के दौरान जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने, सड़क मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्यों का सत्यापन कराने तथा विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफार्मर समय पर बदलने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं पर भी हुई समीक्षा

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत बाल सेवा योजना, छात्रवृत्ति, पेंशन और सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। वहीं कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि उनके सभी निर्देशों का जनपद स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंजन गौतम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…