अमृत उजाला
Sign In
गुरूवार, अप्रैल 16, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • Uncategorized
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > उत्तर प्रदेश > अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब
उत्तर प्रदेश

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में उमड़ा जनसैलाब

amritujala
Last updated: मार्च 22, 2026 6:01 अपराह्न
amritujala 4 सप्ताह पहले
Share
Oplus_16908288
SHARE

क्षत्रियों की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा: कुंवर हरिवंश सिंह

— अपनों का उत्थान अपने ही करेंगे सरकारें नहीं: अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’

अमृत उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उप्र पूर्वांचल प्रांत के होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में देश प्रदेश के हजारों क्षत्रियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस कार्यक्रम का आयोजन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूर्वांचल प्रांत विनोद कुमार सिंह तथा प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू रहे। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यह होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को गोरखपुर क्लब सिविल लाइंस में आयोजित हुआ। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित पूरे देश तथा उत्तर प्रदेश के कोने कोने से आए सजातीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुशासन की एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय मिसाल पेश की है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने यूजीसी कानून लाकर हमारी पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने होली मिलन के लिए फाग गाकर कार्यक्रम में रौनक ला दिया।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि सभी को संगठित होकर यूजीसी काले कानून का विरोध करना चाहिए। समय की मांग है सभी सवर्ण एकजुट हो जाएं।

अपने संबोधन में इस कार्यक्रम के संयोजक अश्वनी कुमार सिंह लालू ने कहा कि अपनों का साथ अपने ही देंगे कोई सरकार नहीं देगी। सभी पार्टियां और सरकार हमारे समाज को पीछे धकेलने में लगी है ऐसे में एकजुट होना बहुत जरूरी है।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर क्लब खचाखच भर गया। इतनी भीड़ जुट गई कि बाद में आने वाले लोगों को कुर्सियां कम पड़ गई और तमाम लोग बाहर खड़े दिखाई दिए। कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में आयोजकों ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। गांवों में घर घर जाकर कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र दिया गया था तथा इसके लिए पूर्वांचल के सभी जिलों में होर्डिंग, बैनर हफ्तों पहले ही लग गए थे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री सुखवीर सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के भाजपा विधायक विपिन सिंह, चिल्लूपार से भावी विधानसभा प्रत्याशी अस्मिता चन्द, गगहा के ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चन्द, देवरिया जिलाध्यक्ष राजेश सिंह श्रीनेत, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष अजय सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रसेन सिंह, सीपी सिंह, राजकुमार सिंह, सावन शाही, सुमित सिंह श्रीनेत, शशांक शेखर सिंह, सात्विक सिंह श्रीनेत कई प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्वांचल प्रांत उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों सहित पूर्वांचल के सभी जिलों से हजारों की संख्या में आए सजातीय लोग उपस्थित रहे।

You Might Also Like

स्मार्ट सिटी की राह पर बलिया: 10 चौराहों का होगा हाईटेक कायाकल्प

नवनिर्माण के 9 वर्ष: बस्ती में स्वयं सहायता समूहों की क्रांति, महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

बलिया में 1.38 लाख नए वोटर जुड़े, 24 हजार नाम कटे; महिला मतदाता 9.62 लाख के पार

गाजीपुर गौरव से सम्मानित हुए पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र

समाज का दर्पण है रंगमंच, जनचेतना बनकर समाज को नई दिशा देता है अभिनयः योगी आदित्यनाथ

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article किसान कंपनियों के माध्यम से जलवायु अनुकूल कृषि एवं आजीविका संवर्धन पर जोर
Next Article ज्योतिष के अनुसार एक बार फिर से किसी नए वायरस के आने की संभावना

ताजा खबरें

बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, चुने गए भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता

2 दिन पहले

स्मार्ट सिटी की राह पर बलिया: 10 चौराहों का होगा हाईटेक कायाकल्प

3 दिन पहले

14 अप्रैल को सूर्य की मेष संक्रांति खरमास होंगे समाप्त, 15 अप्रैल से गूंजेगी शहनाई

3 दिन पहले

नवनिर्माण के 9 वर्ष: बस्ती में स्वयं सहायता समूहों की क्रांति, महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

3 दिन पहले

मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोंसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

4 दिन पहले

विकल्प रहित संकल्प

5 दिन पहले

बलिया में 1.38 लाख नए वोटर जुड़े, 24 हजार नाम कटे; महिला मतदाता 9.62 लाख के पार

6 दिन पहले

अब यूपी बोर्ड स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें अनिवार्य, महंगी गाइड और निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर होगी कार्रवाई

7 दिन पहले

महर्षि भृगु के नाम पर बलिया को मिला मेडिकल कॉलेज, 437 करोड़ की परियोजना से बदलेगी स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर

7 दिन पहले

बालेन सरकार की पहल -पर्यटक नेपाल आएं, इसके लिए होटल संघ ने शुरू की खास रियायतें

1 सप्ताह पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • स्वास्थ्य
  • Uncategorized
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • लखनऊ
  • खेल
  • महाराष्ट्र
  • कोलकाता
  • अन्य खबरें
  • एजुकेशन/करियर
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • बिज़नेस
  • अपराध
  • बिहार
  • मौसम

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?