अमृत उजाला
Sign In
शनिवार, जून 6, 2026
  • ट्रेंडिंग
  • फोटो
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Reading: भारत नेपाल संबंधों में मिठास घोलने की शानदार पहल
Share
Notification
Font ResizerAa
अमृत उजाला
  • वेब स्टोरीज
  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • राजनीति
  • विदेश
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • एजुकेशन/करियर
Search
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • बिज़नेस
  • मौसम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • खेल
  • एजुकेशन/करियर
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024. All Rights Reserved.
अमृत उजाला > विदेश > भारत नेपाल संबंधों में मिठास घोलने की शानदार पहल
विदेश

भारत नेपाल संबंधों में मिठास घोलने की शानदार पहल

amritujala
Last updated: जून 2, 2026 5:39 अपराह्न
amritujala 3 दिन पहले
Share
SHARE


मोहम्मद जमाल

नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने, जो इन दिनों पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत में हैं, ने दोनों देशों के बीच संबंधों को मौजूदा भू-राजनीतिक झगड़ों से उबारकर ‘विकास कूटनीति’ पर आधारित करने का व्यापक प्रस्ताव रखा है। भारत के एक अखबार लिखे अपने लेख में उन्होंने भारत से मुख्य आठ बिंदुओं पर खुलकर बातचीत करने की जरूरत बताई है। अपने लेख में लामिछाने ने कहा कि अब संबंधों की भाषा और शब्दावली बदलनी चाहिए।

लामिछाने ने लिखा है कि नेपाल-भारत संबंधों की नींव ‘विश्वास’ होनी चाहिए। उन्होंने सीमा विवाद सहित अन्य मुद्दों को उलझाने के बजाय ऐतिहासिक तथ्यों और आपसी समझ के आधार पर बातचीत से सुलझाने की वकालत की। उन्होंने ‘कट्टर राष्ट्रवादी भाषणों’ की आलोचना करते हुए कहा कि रिश्ते अतीत के शक और आशंकाओं से नहीं, बल्कि साझा भविष्य की संभावनाओं से तय होने चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विजन को याद किया जिसमें नेपाल-भारत सीमा को ‘दीवार नहीं, पुल’ बनाने की बात कही गई थी।
:प्राथमिकता में रेल कनेक्टिविटी: रक्सौल-काठमांडू रेलवे (150 किमी से कम) को सबसे अहम आर्थिक प्रोजेक्ट बताया गया है। लामिछाने के अनुसार भारत प्रतिदिन 15 किमी रेलवे बना रहा है, ऐसे में इस परियोजना से व्यापार, पर्यटन और परिवहन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। नेपाल सिर्फ सीमा नहीं, बल्कि पूरी अर्थव्यवस्था को रेल से जोड़ना चाहता है। :हवाई संपर्क में विस्तार: पोखरा और लुंबिनी से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे भारतीय शहरों के लिए सीधी उड़ानों का प्रस्ताव।
: डिजिटल कॉरिडोर: ‘काठमांडू-बेंगलुरु डिजिटल कॉरिडोर’ बनाने की अवधारणा। डिजिटल पेमेंट, फिनटेक और क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए दोनों देशों के छोटे उद्यमियों को मजबूत करने पर जोर।
: शिक्षा और स्वास्थ्य: नेपाल में IIT और AIIMS जैसे भारतीय संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव। लामिछाने ने नेपाल के युवा जनशक्ति, स्वच्छ ऊर्जा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारतीय तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र से जोड़ने की अपील की।
:उर्वरक उद्योग: गुजरात के औद्योगिक विकास से प्रेरणा लेते हुए नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में तुरंत केमिकल फर्टिलाइजर उद्योग लगाने का सुझाव। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि कृषि उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक विकास से जुड़ने का एक विचार है।
: ऊर्जा साझेदारी: नेपाल की जलविद्युत क्षमता को भारत के औद्योगिक गलियारों से जोड़ने और एक एकीकृत ऊर्जा बाजार बनाने का प्रस्ताव।
: व्यापार सुगमता: मॉडर्न डिजिटल इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट्स (ICP), सरल पारगमन प्रणाली और व्यापार बाधाओं को हटाने पर जोर।
: खेलों में सहयोग: लामिछाने ने हाल ही में IPL फाइनल देखने का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में न केवल नेपाली खिलाड़ियों बल्कि नेपाली स्टेडियमों को भी IPL फ्रेंचाइजी ढांचे से जोड़ने की संभावना तलाशी जानी चाहिए।

लामिछाने ने नेपाल में हो रहे राजनीतिक बदलावों को ‘बैलेट बॉक्स रेवोल्यूशन’ (मतपेटिका क्रांति) करार दिया। उनके अनुसार नेपाल की नई पीढ़ी ने विकास, सुशासन और सीधी जवाबदेही पर आधारित राजनीति को चुना है। उन्होंने नेपाल में राष्ट्रीय स्वतनत्र पार्टी के उदय को पुराने राजनीतिक ढांचे के लिए एक चुनौती बताया और दावा किया कि नेपाल एक नई राजनीतिक वास्तविकता की ओर बढ़ रहा है।

रवि लामिछाने सोमवार को पांच दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे थे और आज (समाचार के अनुसार) वह बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों की लोकतांत्रिक ताकतों, पार्टी अनुभवों, राजनीतिक सहयोग और आपसी संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित चर्चा होगी। लामिछाने ने कूटनीतिक मिशनों को केवल राजनीतिक संपर्क केंद्र न बनाकर निवेश, व्यापार और आर्थिक सहयोग का ‘इंजन’ बनाने का भी सुझाव दिया है।

You Might Also Like

गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर नियमित उड़ानों के विस्तार की मांग, नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर जोर

हिन्द-प्रशांत में चीन की दादागिरी और चतुष्पक्षीय संवाद का सच: भारत की संप्रभुता के साथ खड़ा समय

नेपाल का तिनाउ नदी: दस सालों में सौ से अधिक विदेशी नागरिकों के मौत की खबर, अधिकांश भारतीय

गृहमंत्री सुडान गुरूंग के इस्तीफे से असहज हुई बालेन सरकार

बालेन सरकार की पहल -पर्यटक नेपाल आएं, इसके लिए होटल संघ ने शुरू की खास रियायतें

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article विकास, डिजिटल भारत और आम आदमी: क्या कानपुर दो अलग-अलग शहरों में बंट रहा है?
Next Article दशरथ पथ और महाराजा दशरथ समाधि स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का भी लिया जायजा

ताजा खबरें

प्रकृति करे पुकार: पर्यावरण संरक्षण की है दरकार

21 घंटे पहले

गौतमबुद्ध अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर नियमित उड़ानों के विस्तार की मांग, नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग को नई गति देने पर जोर

1 दिन पहले

बंगाल के चर्चित हत्याकांड का बलिया कनेक्शन, गैंगस्टर कोर्ट में मोनू सिंह का आत्मसमर्पण

1 दिन पहले

पहाड़ पर्यटन स्थल नहीं, हमारी साझा विरासत हैं

1 दिन पहले

रात में भी जगमगाएगा राम मंदिर, नक्काशी और शिल्पकला का दिखेगा अद्भुत नजारा

1 दिन पहले

बैंकिंग भरोसे में सेंध: ग्राहक की एफडी पर चुपके से निकाला 19.80 लाख का लोन, पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

2 दिन पहले

पूर्व सांसद की हत्या के प्रयास में संलिप्त बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

2 दिन पहले

5 जून से 21 जून तक जनपद में चलेगा समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

2 दिन पहले

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. शिव कुमार ने संभाला कार्यभार

2 दिन पहले

‘द्विचक्र वाहिनी’ खुशियों की सवारी साइकिल हमारी!

3 दिन पहले

Get Connected with us on social networks

Facebook-f X-twitter Instagram Youtube Linkedin-in Whatsapp Telegram-plane

Poppular Categories

  • धर्म
  • उत्तर प्रदेश
  • Uncategorized
  • उत्तराखण्ड
  • Breaking News
  • राजनीति
  • विदेश
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • एजुकेशन/करियर
  • मनोरंजन
  • अन्य खबरें
  • देश
  • खेल
  • लखनऊ
  • बलरामपुर
  • मौसम
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • जम्मू कश्मीर
  • राजस्थान
  • भोपाल
  • टेक्नोलॉजी
  • पंजाब
  • बिज़नेस
  • कोलकाता
  • आज का राशिफल

Download APP

Google-play Apple
  • Advertise with us
  • About us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Contact us
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?