गोमूत्र शोध पर विवाद: IIT-BHU और BITS पिलानी की रिसर्च पर उठे गंभीर सवाल

Amrit Ujala
Amrit Ujala

‘द लिवर डॉक’ ने लैब के रासायनिक प्रदूषकों को गोमूत्र में शामिल बताने का लगाया आरोप, स्प्रिंगर नेचर से जांच की मांग

वाराणसी। IIT-BHU और BITS पिलानी द्वारा गोमूत्र पर किए गए संयुक्त शोध को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस शोध में दावा किया गया था कि विभिन्न नस्लों की गायों के मूत्र में कई ऐसे बायोएक्टिव मेटाबोलाइट्स पाए गए हैं, जिनका औद्योगिक और औषधीय महत्व हो सकता है। हालांकि अब इस रिसर्च की वैज्ञानिक विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

‘द लिवर डॉक’ के नाम से चर्चित डॉ. एबी फिलिप्स ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर आरोप लगाया है कि शोध में जिन रसायनों को गोमूत्र में मौजूद बताया गया है, उनमें कई लैब में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक, सॉल्वेंट्स और रासायनिक प्रदूषक हो सकते हैं। उनका कहना है कि इन यौगिकों को कैंसररोधी और जीवाणुरोधी गुणों वाला बताने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं दिए गए हैं।

डॉ. फिलिप्स ने शोध प्रकाशित करने वाले अंतरराष्ट्रीय जर्नल स्प्रिंगर नेचर की एथिक्स टीम और संपादकों को पत्र लिखकर मामले की जांच, ‘एक्सप्रेशन ऑफ कंसर्न’ जारी करने और शोध की वैज्ञानिक समीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अध्ययन में कम नमूनों का उपयोग किया गया, सांख्यिकीय विश्लेषण पर्याप्त नहीं था और डेटा तालिकाओं व निष्कर्षों में कई विरोधाभास हैं।

यह शोध भारत सरकार के सूत्र-पीआईसी (SPARC-PIC) प्रोजेक्ट के तहत करीब 31 लाख रुपये की सहायता से किया गया था। इसमें IIT-BHU, BITS पिलानी और BHU के बरकछा (मिर्जापुर) स्थित दक्षिण परिसर के वैज्ञानिक शामिल थे। शोध में गोमूत्र के औषधीय गुणों का दावा किया गया था।

फिलहाल संबंधित संस्थानों की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि शिकायत के आधार पर जर्नल स्तर पर जांच शुरू होती है, तो इस शोध की वैज्ञानिक वैधता की दोबारा समीक्षा की जा सकती है।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

सरोजनीनगर में धूमधाम से निकला जुलूसे मोहम्मदी, अमन-शांति और भाईचारे के लिए मांगी दुआ

सरोजनीनगर, लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश के अवसर पर बुधवार को सरोजनीनगर क्षेत्र में जुलूसे मोहम्मदी धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। तिरंगे झंडे के साथ निकले इस…

By Amrit Ujala

UP Free Tablet Scheme 2026: 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी योगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पढ़ाई और रोजगार की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब 25 लाख पात्र युवाओं को मुफ्त…

By Amrit Ujala

हुनर के साथ नई राह पर बढ़ेंगी नारी बंदी, उद्यमिता और फैशन डिजाइनिंग का मिला प्रशिक्षण

लखनऊ। सरोजनीनगर स्थित नारी बंदी निकेतन में निरुद्ध महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की गई। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत संचालित राष्ट्रीय…

By Amrit Ujala

गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक होगा विस्तार, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रयागराज से हरिद्वार तक…

By Amrit Ujala

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी कैबिनेट ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों…

By Amrit Ujala

लखनऊ में चीनी के बढ़ते दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, हाथ में चीनी लेकर जताया विरोध

लखनऊ में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बापू भवन चौराहे से विधानसभा के बीच हाथों में चीनी लेकर सरकार…

By Amrit Ujala

रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी में 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। लखनऊ समेत प्रदेश में महिलाओं को 27 अगस्त…

By Amrit Ujala

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य…

By Amrit Ujala

डीसीपी दक्षिणी ने बिजनौर थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

लखनऊ। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को बिजनौर थाने का अचानक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोपहर करीब 3:15 बजे थाने पहुंचे डीसीपी ने थाना परिसर, अभिलेख,…

By Amrit Ujala

मोबाइल में अचानक हुआ सॉफ्टवेयर अपडेट, खाते से निकल गए ₹18 हजार; Google Pay से ठगी लखनऊ।

लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदाली खेड़ा निवासी पंकज शर्मा के मुताबिक, 8 मई 2026 को वह घर पर…