झांसी। झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित जिला जजी (न्यायालय) परिसर के मुख्य गेट पर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के समय गेट पर तैनात सुरक्षा जवान मौके पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना मिलने और वकीलों द्वारा बुलाए जाने के बाद सुरक्षा में तैनात जवान घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।







