‘न्याय आपके द्वार’ पहल: जखनिया में पहली बार लगा सचल कोर्ट

Amrit Ujala
Amrit Ujala

 ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनी गईं

गाजीपुर। ग्रामीणों को न्याय के लिए अदालतों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से ‘न्याय आपके द्वार’ अभियान के तहत शुक्रवार को जखनिया गोविंद गांव में पहली बार सचल (मोबाइल) कोर्ट का आयोजन किया गया। ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अमित कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कोर्ट में भूमि विवाद, घरेलू हिंसा और पारिवारिक कलह सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।

इस दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अतुल कुमार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

भूमि विवाद और पारिवारिक मामलों की हुई सुनवाई

मुड़ियारी निवासी नवीन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण उनकी मुंबई की नौकरी छूट गई और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायाधीश और एसडीएम ने मामले के निष्पक्ष एवं शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इसी तरह कुड़िला गांव के लक्ष्मण चौहान का भूमि विवाद तथा दीपक का पारिवारिक विवाद भी कोर्ट में रखा गया। दीपक ने पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत की, जिस पर न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को आपसी समझ और संवाद से विवाद सुलझाने की सलाह दी।

खेल मैदान पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठा

वाजिदपुर निवासी रामराज चौहान ने अपनी भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। वहीं, ग्रामीणों ने जखनिया गोविंद गांव के खेल मैदान पर कथित अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया और इसे हटाने की मांग की, ताकि बच्चों और खिलाड़ियों को खेलकूद की सुविधा मिल सके।

सात मामलों का हुआ पंजीकरण

एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर आयोजित इस पहले सचल कोर्ट में कुल सात वाद दर्ज किए गए, जिन पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आमजन किसी भी कानूनी सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि अशोक चौहान, लेखपाल विपिन कुमार, ग्राम सचिव प्रमोद, सतेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…