अयोध्या कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, कार्रवाई न होने पर राम जन्मभूमि थाने के घेराव की चेतावनी
अयोध्या। राम मंदिर दान गबन मामले में कार्रवाई न होने के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ता संघ के वकीलों ने अयोध्या कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि करीब 15 दिन पहले राम जन्मभूमि थाने में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो अधिवक्ता संघ राम जन्मभूमि थाने का घेराव करेगा और आंदोलन को तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में सभी तथ्यों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए।








