यूपी में कोई सरकारी स्कूल बंद नहीं हुआ

Amrit Ujala
Amrit Ujala

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित: बेसिक शिक्षा विभाग

लखनऊ, 29 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में से किसी भी सरकारी विद्यालय को बंद नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार, कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों की निकटवर्ती विद्यालयों से पेयरिंग की जा रही है, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण, पर्याप्त शिक्षक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का समायोजन केवल संसाधनों के बेहतर उपयोग और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिषदीय विद्यालय को बंद नहीं किया गया है।

बाल वाटिकाओं के रूप में हो रहा उपयोग

विभाग के अनुसार, पेयरिंग प्रक्रिया के बाद जिन विद्यालय भवनों का नियमित उपयोग नहीं हो रहा है, वहां प्री-प्राइमरी कक्षाओं और बाल वाटिकाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रारंभिक बाल शिक्षा से जोड़ना और आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है।

शिक्षा बजट में चार गुना से अधिक वृद्धि का दावा

राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश के शिक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, शिक्षा बजट ₹28 हजार करोड़ से बढ़कर ₹1.13 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में सरकारी विद्यालयों में नामांकन 1.34 करोड़ से बढ़कर लगभग 1.90 करोड़ तक पहुंचा है।

ड्रॉपआउट दर घटी, कायाकल्प योजना में प्रगति

सरकार के अनुसार, विद्यालयों में ड्रॉपआउट दर 19 प्रतिशत से घटकर 3 प्रतिशत रह गई है। वहीं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों में 19 आधारभूत मानकों पर कार्य करते हुए प्रगति 36 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत तक पहुंचने का दावा किया गया है। इससे विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं और शिक्षण वातावरण में सुधार हुआ है।

विभाग का कहना है कि विद्यालयों की पेयरिंग का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग कर प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। सरकार के अनुसार, यह एक प्रशासनिक व्यवस्था है और इसे विद्यालय बंद करने की कार्रवाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

FeedList
Advertisement

ताजा खबरें

Advertisement

Related News

यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बैंकॉक-दिल्ली इंडिगो विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार रात बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान की मेडिकल इमरजेंसी के चलते लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार…

By Amrit Ujala

कूटरचित दस्तावेज से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन कथित तौर पर हड़पने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बिक्री कराने का मामला…

By Amrit Ujala

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल युवक, छोटे भाई ने चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में उसके छोटे भाई ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज…

By Amrit Ujala

बंथरा में सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में भैंस से टकराई बाइक, घायल युवक की ट्रॉमा सेंटर में मौत

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भैंस से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा स्कूटर इंडिया-पिपरसंड रोड पर…

By Amrit Ujala

लखनऊ में संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे मृत मिला अधेड़, पहचान नहीं हो सकी

लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। उसका शव नटकुर पुलिया से चंद्रावल जाने वाली सड़क पर मुड़ियाताली…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर और बंथरा में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

लखनऊ के सरोजनीनगर और बंथरा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस टीमों ने महिलाओं…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर में 185वां जनसुनवाई शिविर, 32 शिकायतें दर्ज; 85 लोगों की हुई आंखों की जांच

लखनऊ के सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को रॉयल सिटी, औरंगाबाद में 185वां जनसुनवाई शिविर आयोजित किया…

By Amrit Ujala

हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी, छात्राओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगत

सरोजनीनगर, लखनऊ। गौरी स्थित हीरालाल यादव बालिका डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत में ‘आरम्भ-2026’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया।…

By Amrit Ujala

सरोजनीनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल, तहसीलदार और लेखपालों की कार्यप्रणाली पर शिकायत

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और लेखपालों…